मुक्तिधाम में उस समय सबकी आँखें नम हो गयीं, जब एक बेटी ने अपने पिता के शव को मुखाग्नि दी

तिल्दा/नेवरा/ जबलपुर निवासी देवीचंद केसरवानी का कोई पुत्र नहीं था. उनकी केवल एक पुत्री है, खुशबू. वह तिल्दा के बनियापारा में रहती है. उसके पति जयंत केसरवानी की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है. देवीचंद पिछले कुछ वर्षों से बीमार थे. वे तिल्दा के कृष्णानगर अपनी पत्नी शशिकला के साथ रहते थे और रायपुर के एक हॉस्पिटल में इलाज करा रहे थे. लेकिन स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने के कारण उनका निधन हो गया.
निधन के बाद बनियापारा निवासी उनके समधी राजेंद्र केसरवानी के यहाँ से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गयी और सार्वजानिक मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान उनकी पुत्री खुशबू ने मुखाग्नि दी. अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में केसरवानी समाज के लोग, अन्य समाजजन और जबलपुर के परिजन, सगे-सम्बन्धी और मित्रगण शामिल हुए. उपस्थित लोगों ने जब पिता के शव को बेटी द्वारा मुखाग्नि देते हुए देखा, तो माहौल गमगीन हो गया. सभी की आँखों से आँसू बहने लगे. महेश केसरवानी ने बताया कि दिवंगत देवीचंद बड़े ही नेक इंसान और सामाजिक व्यक्ति थे. वे सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते थे.

  • Related Posts

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    अंजनी कुमार साहू सीपत,,,,,7मार्च को सीआईएसएफ दिवस सप्ताह (03.03.2026 से 10.03.2026) के अंतर्गत सीआईएसएफ यूनिट एनटीपीसी सीपत द्वारा Dy. Commandant कपिल सुधाकर कामडी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तिरंगा रैली…

    Read more

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

     कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर धू-धू कर जली चारपहिया वाहन,वाहन बना आग का गोला: शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ
    error: Content is protected !!