मिडिया कर्मी व उनके परिवार को फ्रंट लाइन वर्कर का दर्जा प्रदान किया जाये- अरविन्द अवस्थी ।

तिल्दा /नेवरा /से निखिल वाधवा की रिपोर्ट-

तिल्दा /नेवरा/ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द अवस्थी ने मुख्य मंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिख करके मांग किया है की मिडिया कर्मी व उनके परिवार को फ्रंट लाइन वर्कर का दर्जा प्रदान किया जाये कोरोना से संक्रमित मिडिया कर्मी व उनके परिवार को समुचित इलाज की व्यस्था किया जाये तथा दिवंगत पत्रकार साथी के परिवार को कम से कम पांच लाख का मुवावजा दिया जाये
कोरोना आपदा काल में स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, शिक्षा, नगरीय निकाय सहित अन्य विभागों के शासकीय कर्मियों द्वारा कोरोना नियंत्रण में अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। इस लड़ाई में प्रदेश के मीडिया साथी भी अपनी भूमिका का सशक्त निर्वहन कर रहे हैं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथी अपनी जान जोखिम में डालकर जनता एवं सरकार को धरातल की स्थितियों से अवगत करा रहे हैं। कार्य के दौरान मीडिया कर्मी अपने परिवार के साथ कोविड से संक्रमित भी हो रहे हैं। कुछ साथी असमय काल कवलित भी हुए हैं। इन परिस्थितियों में शासकीय कर्मियों के साथ-साथ मीडिया के साथियों को भी समुचित स्वास्थ सुविधा और आर्थिक सहायता दिया जाना आवश्यक है।प्रदेश में शासकीय कर्मियों के लिए “कोविड-19 की सुविधाएं दी गए है जिसमें कोविड से सम्बंधित कार्यों में कार्यरत रहने के दौरान मृत हुए कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक सहायता दिया गया है। योजना में कोरोना योद्धाओं के परिवारों को सहायता प्रदान की जाती है।श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्षअरविन्द अवस्थी की मांग ।मिडिया कर्मी व उनके परिवार को फ्रंट लाइन वर्कर का दर्जा प्रदान किया जाने का समर्थन तिल्दा नेवरा प्रेस क्लब एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ के स्थानीय सदस्यों के द्वारा किया गया समर्थन करने वाले प्रमुख रूप से श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत प्रेस क्लब अध्यक्ष मोती ज्ञानचंदानी, गौरी शंकर सैनी ,दिलीप वर्मा, रमेश अग्रवाल, जैनेंद्र बघेल ,रितेश वाधवा, शिव कुमार वर्मा ,गोवर्धन यदु ,अजय तिवारी , लक्ष्मीकांत(राजू वर्मा ), कपूर बघेल, अनीश अग्रवाल, अमित अग्रवाल है

  • Related Posts

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…
    error: Content is protected !!