मानसून का संदेश लेकर  सात समुंदर पार से आने वाले मेहमानों की सुरक्षा के लिए कोरबा वन विभाग ने की तैयारी

नमस्ते कोरबा :- मानसून की दस्तक के साथ ही कोरबा में सात समंदर पार से एशियन ओपन बिल स्टार्क प्रवासी पक्षी पहुंचने लगे है । जिला मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कनकी में ये प्रवासी पक्षी पिछले लंबे समय से मानसून से ठीक पहले हजारों की संख्या में पहुंचते है।

प्रवासी पक्षी ओपन बिल स्टार्क पूरे जिले में सिर्फ कनकी गांव में ही आते है। प्रवासी पक्षियों के बचाव के लिए वन विभाग द्वारा पेड़ों के नीचे नेट लगाया गया है, ताकि पक्षियों के अंडे या बच्चों का बचाव किया जा रहा है। इसके साथ ही सांप और दूसरे जानवरों से पक्षियों के बचाव के लिए पेड़ों में कांटेदार फेंसिंग वायर लगाया गया है। ताकि पक्षियों की किसी तरह के भी नुकसान से बचाया जा सके।

वही कनकी गांव के ग्रामीण इन प्रवासी पक्षियों को काफी शुभ और मानसून का संदेश लेकर आने वाला पक्षी बताते है। हर साल मानसून से ठीक पहले हजारों की संख्या में ये पक्षी कनकी पहुंचते है, और गांव के मंदिर परिसर में लगे 2 पेड़ो पर ही अपना घोसला बनाकर बच्चों को जन्म देते है। गांव के लोगों की माने तो पक्षियों के गांव में आने को काफी शुभ माना जाता है, यहीं वजह है कि इन पक्षियों को कभी भी कोई नुकसान नही पहुंचाता।

कोरबा डीएफओ ने बताया कि कोरबा पहुंचने वाले साईबेरियन पक्षी दक्षिण पूर्व एशिया में मुख्य रूप से श्रीलंका, इंडोनेशिया, आस्टे्लिया सहित अन्य देशों में पाये जाते है। इन प्रवासी पक्षियों के कोरबा वन मंडल के ग्राम कनकी में पहुंचने को लेकर वन विभाग लगातार काम कर रहा है। पक्षियों के सुरक्षा के लिए वन विभाग ने गांव में तड़िक चालक भी लगवाया है, ताकि बरसात के दिनों में आकाशीय बिजली से इन्हे कोई नुकसान ना हो सके।

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!