तिल्दा/नेवरा/ हलषष्ठी व्रत पूजा सृष्टि महिला मंच (मंडल)द्वारा हलषष्ठी पूजन का आयोजन सृष्टि कुंज में किया गया, जिसमें अपने संतान की मंगल कामना के लिए माताओं ने व्रत रखकर श्रद्धा पूर्वक माता हलषष्ठी की पूजा की और अपने बच्चों के पीठ पर पोता मारकर उनके दीर्घायु होने की माता से प्रार्थना करते हुए व्रत पूजन संपन्न किया । सृष्टि महिला मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में श्यामनगर कालोनी तिल्दा की महिलाओं सहित आस पास की महिलाएं भी शामिल हुई जिसमें श्यामनगर कालोनी से अचला शर्मा,नंदिनी खिचरिया,गायत्री श्रीवास्तव,इंद्राणी शर्मा,प्रिया सिरमौर,गीता वर्मा,नीरा वर्मा,,माधुरी पटेल,शारदा वर्मा,रेणुका वर्मा,भारती वर्मा आदि सभी महिलाओं ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया ।








Comments are closed.