……..
. कोरबा-पश्चिम के बाकीमोगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सोमवारी बाजार के समीप एक महिला की अर्धनग्न लाश मिली हैं। लाश के जले होने के कारण उसकी हत्या का संदेह पुलिस द्वारा प्रकट किया जा रहा है।अज्ञात महिला का शव जले होने और अर्धनग्न अवस्था में सोमवारी बाजार के पीछे कॉलोनी में मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना बाकी पुलिस को जैसे ही मिली। फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को घटनास्थल पर पहुंचने का आग्रह किया गया।बाकी पुलिस हत्या कर लाश को फेके जाने की आशंका पर आसपास लगे सीसीटीवी के माध्यम से महिला के शिनाख्ती का प्रयास कर रही है।








Comments are closed.