महास्नान के बाद बीमार हुए महाप्रभु जगन्नाथ, रहेंगे 14 दिन के एकांतवास में, पिलाया जाएगा काढ़ा

महास्नान के बाद बीमार हुए महाप्रभु जगन्नाथ, रहेंगे 14 दिन के एकांतवास में, पिलाया जाएगा काढ़ा

कोरबा। दादरखुर्द स्थित मंदिर में महाप्रभु श्री जगन्नाथ की रथयात्रा महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार को पूर्णिमा तिथि पर महाप्रभु श्रीजगन्नाथ, बड़े भाई श्रीबलभ्रद और बहन सुभद्रा स्नान कराया गया। विशेष पूजा-अनुष्ठान किया गया। महास्नान के कारण महाप्रभु बीमार हो गए। इसी के साथ भगवान श्रीजगन्नाथ 14 दिनों के लिए एकांतवास पर चले गए हैं। उन्हें काढ़ा पिलाया जाएगा।मंदिर के पुजारी कृष्णा द्विवेदी ने बताया कि महाप्रभु के एकांतवास की अवधि के दौरान विभिन्न जड़ी-बूटियों का काढ़ा व दिव्य औषधियों का भोग लगाया जाएगा। 26 जून को नेत्र उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद मंदिर का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे। 27 जून को दादराुर्द श्रीजगन्नाथ मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। जिले के दादरखुर्द स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में पूरी की तर्ज पर 124 साल से महाप्रभु का रथयात्रा महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी तरह यह सीतामणी स्थित श्रीराम मंदिर, सप्तदेव मंदिर, बालकोनगर सहित अन्य उप नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में परंपरानुसार कार्यक्रम संपन्न हुए। पंडित ने बताया कि यह प्रथा वर्षों से चली आ रही है। भगवान जगन्नाथ को ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन स्नान करवाया जाता है। इसे स्नान यात्रा कहा जाता है। इसके बाद जब महाप्रभु स्वस्थ होते हैं, तब वे अपने भाई बदलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ अपनी मौसी के घर नौ दिनों लिए रहने जाते हैं। इसके लिए परंपरा अनुसार रथयात्रा निकाली जाती है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह का माहौल है। इस वर्ष 27 जून को रथयात्रा निकाली जाएगी। इसकी भव्य तैयारी के लिए मंदिर प्रबंधन जुट गई है। रथ के मरमत व मंदिर के रंगरोगन का कार्य प्रारंभ हो गया है। लगभग 12 से 14 दिनों के भीतर रथ बनकर तैयार हो जाएगी। इसी रथ में सवार होकर भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा मौसी के घर जाएंगे

  • Related Posts

    आज का राशिफल | रविवार, 18 जनवरी 2026

    रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है और आज का दिन आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और नेतृत्व से जुड़ा रहेगा। कुछ राशियों के लिए आज का दिन नई…

    कोरबा में गूंजेगा भक्ति का स्वर – सद्‌गुरु भगत प्रकाश महाराज का आगमन 4-5 अक्टूबर को

    कोरबा, 1 अक्टूबर।श्री प्रेम प्रकाश आश्रम चेरिटेबल ट्रस्ट, कोरबा शाखा का 54वां वार्षिकोत्सव और सद्गुरु स्वामी सर्वानंद महाराज जी का 129वां जन्मोत्सव इस वर्ष अत्यंत भव्य रूप में मनाया जा…

    Comments are closed.

    You Missed

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    गांव की समृद्धि के लिए सरपंच संजय राज की आस्था यात्रा, चौथी बार माता के दर्शन के रवाना

    गांव की समृद्धि के लिए सरपंच संजय राज की आस्था यात्रा, चौथी बार माता के दर्शन के रवाना
    error: Content is protected !!