
मीडिया सेशन/ नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लोकप्रिय महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत ने स्कूटी पर सवार होकर चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभाल ली। उनके इस अनोखे और सादगीपूर्ण अंदाज ने जनता का ध्यान आकर्षित किया और क्षेत्र में चुनावी माहौल को गर्मा दिया।
अशोक वाटिका, मुड़पार हेलिपैड और बस्ती क्षेत्रों में पार्षद प्रत्याशी श्री रामकृष्ण चौहान के साथ सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने आम जनता से संवाद स्थापित किया। क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और भाजपा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
जनता से रूबरू होते हुए श्रीमती संजू देवी राजपूत ने भाजपा की विकास नीतियों और नगर के भविष्य को लेकर अपनी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें जिम्मेदारी मिलती है, तो वे शहर को एक नया स्वरूप देने और हर वर्ग के उत्थान के लिए तत्पर रहेंगी।
महापौर प्रत्याशी का स्कूटी से चुनाव प्रचार करना आम जनता के बीच चर्चा का विषय बन गया है, जिससे उनके प्रति लोगों की उत्सुकता और समर्थन और अधिक बढ़ता दिख रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, जिससे पार्टी के पक्ष में माहौल मजबूत होता नजर आ रहा है।







Comments are closed.