महाधिवेशन से पहले कांग्रेस के दिग्गज ईडी के घेरे में

रायपुर / कांग्रेस के महाधिवेशन से ठीक पहले ईडी ने कांग्रेस के आधा दर्जन नेताओं और कुछ सहयोगियों के यहां छापेमारी शुरू कर दी। ईडी ने दिसंबर से अब तक अधिकारियों और कोयला कारोबारियों के यहां कार्रवाई ओह गिरफ्तारी की थी। पहली बार कांग्रेस के इन नेताओं को घेरा है। इनमें रामगोपाल अग्रवाल पीसीसी के कोषाध्यक्ष और राइस, खनिज कारोबारी हैं। वहीं गिरीश देवांगन खनिज निगम के अध्यक्ष हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता और आर पी सिंह, कांग्रेस में लाइजनिंग का का काम करते हैं। युवा नेता विनोद तिवारी, श्रमिकों से संबंधित बीओसी के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल समेत एक महामंत्री के यहां भी टीमें कार्रवाई चल रही है। इस कार्रवाई में तीन दर्जन से अधिक ईडी अफसर और सौ से अधिक सीआरपीएफ के महिला, पुरूष जवान भी तैनात हैं। संकेत हैं कि इनसे मिले कुछ इनपुट के आधार पर देर शाम तक कुछ और ठिकाने बढ़ सकते हैं। इनमें एक दो भाजपा नेता भी शामिल हैं। 24 से शुरू हो रहे अधिवेशन से पहले यह छापेमारी को काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि इन सभी को ईडी पहले ही 3-4 बार समन कर पूछताछ कर चुकी है। और छापेमारी संभावित थे, बस टाइमिंग की बात है। सूत्रों ने बताया कि इनमें से एक नेता पर कांग्रेस के विधायकों को एसयूवी इनोवा वितरित करने के इनपुट आयकर से मिले थे। इसका इंकम सोर्स को लेकर ईडी और आयकर जांच कर रहा है।

  • Related Posts

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    एमिटी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल रायपुर राज्यपाल रमेन डेका एमिटी विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पं. दीनदयाल…

    Read more

    100 सीटर कन्या छात्रावास में भूत-प्रेत का साया, छात्राएं करती है असामान्य हरकतें हॉस्टल अधीक्षिका ने जिला शिक्षा अधिकारी को घटना की जानकारी दी कोरबा 27 फरवरी। जिले के पोड़ी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

    कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम
    error: Content is protected !!