मसीही समाज ने बपतिस्मा घाट की मांग के लिए लखनलाल से की मुलाकात, बीजेपी के घोषणा पत्र में कराने का मिला आश्वासन

कोरबा/ मसीही समाज के आवश्यक संस्कार में शामिल बपतिस्मा संस्कार को पूर्ण करने के लिए एक घाट की मांग को लेकर समाज के अनुयायियों ने कोरबा से बीजेपी के प्रत्याशी लखनलाल देवांगन से मुलाकात की है।
समाज के युवा विंग ने लखन से मिलकर एक ज्ञापन भी सौंपा है। इस मांग को भाजपा द्वारा बनाये जा रहे घोषणा पत्र में भी शामिल करने की मांग की है। समाज के रघुवीर सिंह ने पत्र में लिखक है कि मेरे साथी जिला कोरबा में आत्मिक संगती संस्था के नाम से चर्च लगाते हैं।

जो कि एक पंजीकृत संस्था है। ईसाई समाज मे बपतिस्मा एक महत्वपूर्ण भाग है। जिस प्रथा को पूरा किये बिना ईसाई समाज का कोई भी सदस्य विवाह की प्रक्रिया पूरी नही कर सकता। बपतिस्मा को लेकर मसीही समाज में ऐसे कई महत्तपूर्ण मान्यता है। जिसे पूरा करना आवश्यक होता है। परन्तु स्थान और बपतिस्मा घाट की कमी होने के कारण मसीह समाज बपतिस्मा के रिवाज को पूरा करने में असमर्थ है। जो कि समाज के विकास में एक बाधा सा हो गया है।
कोरबा जिले में लगभग पचास चर्च हैं। जहाँ बपतिस्मा के लिए कोई भी साधन नही है। जिले में एक बपतिस्मा घाट बनता है, तो यह मसीह समाज के लिए बड़ी सौगात होगी।
ईसाई समाज की उन्नती में यह मील का पत्थर साबित होगा।

यह भी बताना होगा कि पूरे छत्तीसगढ़ में कहीं भी बपतिस्मा घाट मौजूद नहीं है। यदि इसका निर्माण कोरबा में होता है, तो यह प्रदेश का पहला बपतिस्मा घाट होगा। जिससे मसीही समाज के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस मांग पर भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने भी आश्वासन दिया है। यह भी कहा है की वह इस मांग को घोषणा पत्र में शामिल कराने का पूरा प्रयास करेंगे। मसीही समाज के लोगों ने इस मांग पत्र की प्रति भाजपा के घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल को भी दी है।

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
    error: Content is protected !!