भ्रष्ट लोगों के उपर हो कार्रवाई , उनसे वसूली कर सड़क का निर्माण फिर से कराना चाहिए:-केदारनाथ अग्रवाल

कोरबा / अगर आप ये सोच रहे हैं कि बारिश के कारण सड़क पर सिर्फ कीचड़ होता हैं तो आप गलत है। कोरबा के मुख्य मार्ग पर बारिश के बाद धुल के गुबार उड़ रहे है। और ये चमत्कार हुआ हैं कुछ भ्रष्ट नेता, अधिकारी और ठेकेदार के कारण। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि कोरबा की पावर हाउस रोड़ से लेकर कोसाबाड़ी तक की सड़क का काम कुछ ही महीने पहले हुआ है। और जिस तरह से बारिश ने गुणवत्ता की पोल खोली हैं, वो तो सभी जानते है।

कोरबा के वरिष्ठ भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल ने भी मामले की गंभीरता को देखते घटिया सड़क के संबंध में सीएम, कलेक्टर और एसपी को पत्र लिखकर जांच की मांग की है।

अग्रवाल का कहना हैं कि भ्रष्ट लोगों के उपर कार्रवाई तो होनी ही चाहिए साथ ही उनसे वसूली कर सड़क का निर्माण फिर कराना चाहिए। वरना जनता के पैसों का दुरूपयोग ऐसे ही होता रहेगा।
अग्रवाल ने अधिकारियों का ध्यान भी आकृष्ट किया हैं कि जर्जर सड़क के कारण लोग आए दिन हादसे के शिकार हो रहे है। ओप्टिक पैलेस के पास की एक युवती जर्जर सड़क के कारण फिसल कर गिर गयी थी। यहीं नहीं बुधवारी से कोसाबाड़ी तक धुल के कारण सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है।

बहरहाल कोरबा का बुधवारी और कोसाबाड़ी रोड़ लोगों को नर्कयातना दे रहा है। देखना हैं कि कार्रवाई के नाम पर इस बार क्या सिर्फ दिखावा होता है। या अधिकारी कुछ उचित कदम उठाते है।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!