भालू जंगल से भटक कर गांव पहुंचा,भालू और कुत्ते ने किया एक-दूसरे पर जानलेवा हमला , दोनों की मौत

संकेतित फोटो

मनेंद्रगढ़ / मनेंद्रगढ़ वन मंडल के एक गांव में भालू विचरण करता हुआ दिखाई दिया. जहां गांव के लोगों ने गांव के अंदर घूम रहे भालू की तस्वीरें मोबाइल में कैद की.भालू को देखकर कुत्ता भौंकने लगा. भालू ने देखा कि कुत्ता उसके पीछे पड़ गया है.लिहाजा उसने कुत्ते से परेशान होकर उस पर हमला कर दिया,इस हमले में कुत्ते की मौत हो गई.लेकिन अजीब बात ये थी कि थोड़ी देर बाद भालू ने भी दम तोड़ दिया.

भरतपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत चिड़ौला के करीपारा की है. सुबह लगभग 6.30 बजे का वक्त था जब एक भालू जंगल से भटककर चिड़ौला गांव पहुंच गया. यहां पर एक ग्रामीण ने अपने घर के बाहर पालतू कुत्ता रखा था.जिसने भालू को देखकर भौंकना शुरु किया.जिसके बाद भालू गुस्सा हो गया और मौके पर ही भालू ने कुत्ते पर हमला कर दिया,जिससे कुत्ते की मौत हो गई. करीब आधे घंटे के बाद भालू ने भी तड़पते हुए दम तोड़ दिया. गांव में भालू के पहुंचने की सूचना पर वन अमला घटना स्थल पर मौजूद था.भालू की मौत के बाद उसके शव को जनकपुर लाया गया. पशु चिकित्सक एमबी सिंह ने भालू के शव का परीक्षण किया.ताकि ये पता लगाया जाए कि भालू क्यों मरा.

डॉक्टर को मालूम पड़ा कि कुत्ता पर हमला करने के बाद भालू काफी समय तक लोटता रहा. डॉक्टर ने बताया कि हो सकता है कि कुत्ते में रेबीज के वायरस रहे हो ऐसे में भालू में रेबीज का संक्रमण तेजी से फैला, जिससे उसकी मौत हो गई. लेकिन इस घटना में किसी भी ग्रामीण को चोट नहीं आई है.

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

     जनसेवक एवं विकास के प्रति समर्पित पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं उनकी पत्नी पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल को जन्मदिवस के अवसर पर बधाईयों का तांता लगा रहा। समर्थकों,…

    Read more

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

     सर्वसुविधायुक्त, आदर्श विद्यालय बनाने पर जोर, छात्र-छात्राओं से हुए रूबरू* कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

    गुणवत्ता को लेकर जिला पंचायत CEO एक्शन मोड़ में , पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर ,गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण के दिए निर्देश

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर दाहिना पैर कटा, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, इलाज जारी

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत. मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी

    भक्ति और सत्संग हमें लायक बनाती है : पं. राजकुमार शर्मा

    भक्ति और सत्संग हमें लायक बनाती है : पं. राजकुमार शर्मा
    error: Content is protected !!