भारत में लॉन्च हुई किया सोनेट, 6,71,000रुपए से शुरू हो रही हैं विशेष शुरुआती कीमत

• 2 ट्रिम लाइंस में की गई है पेश – टेक-लाइन की पेशकश हैं एचटीई, एचटीके, एचटीके+, एचटीएक्स और एचटीएक्स+ वैरिएंट; और जीटीएक्स+ वैरिएंट के साथ सेगमेंट में पहली बार जीटी-लाइन।
• आठ मोनोटोन और तीन डुअल टोन कलर स्कीम्स में उपलब्ध
• थकान रहित ड्राइविंग के लिए सेगमेंट-में-पहली-बार डीजल सिक्स-स्पीड ऑटोमैटिक और रिवॉल्यूशनरी इंटेलीजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन (iMT) से है लैस
• उत्‍कृष्‍टईंधन दक्षता- डीजल 1.5 डब्ल्यूजीटी 6एमटी के लिए 24.1 किलोमीटर प्रति लीटर, डीजल 1.5 वीजीटी 6एटी के लिए 19.0 किलोमीटर प्रति लीटर, और स्मार्टस्ट्रीम जी1.2 5एमटी के लिए 18.4 किलोमीटर प्रति लीटर (मानक परीक्षण स्थितियों के तहत)
• अब तक हो चुकी हैं 25,000 सेअधिकबुकिंग्स, आज से शुरू हो रही हैं पूरे भारत में डिलीवरी

नई दिल्ली । 18 सितंबर 2020 । कियामोटर्स कॉर्पोरेशन के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी किया मोटर्स इंडिया ने आज भारत में अपनी पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी ऑल-न्यू किया सोनेट (Kia Sonet) लॉन्च की। सोनेट एंट्री-लेवल एचटीई स्मार्टस्ट्रीम जी1.2 5एमटी वैरिएंट ने 6,71,000 रुपए (एक्स-शोरूम, अखिल भारतीय) की प्रतिस्पर्धी कीमत पर डेब्यू किया है। दुनिया के लिए भारत में निर्मित किया सोनेट को पॉवरट्रेन और ट्रिम्स के मामले में अपनी श्रेणी में सबसे व्यापक वैरायटी के साथ पेश किया जा रहा है। कुल मिलाकर, 17 वैरिएंट्स में सोनेट की पेशकश हो रही है, जिनमें दो पेट्रोल इंजन, दो डीजल इंजन (डब्ल्यूजीटी और वीजीटी कॉन्फिगरेशन), पांच ट्रांसमिशन और दो ट्रिम लेवल – टेक लाइन और जीटी-लाइन शामिल हैं। खूबियां और भी हैं- सोनेट को स्टैंडर्ड तौर पर फीचर्स की एक विस्तृत सूची से लैस किया गया है, साथ ही यह कियाUVO कनेक्ट के जरिए नवीनतम इन-कार टेक्नोलॉजी के साथ ऑफर की गई है।

कंपनी ने यह भी बताया है कि उसकी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए अब तक रिकॉर्ड 25,000 सेअधिकबुकिंग्स हो चुकी हैं, जिसने देश में इस सेगमेंट के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है। सबसे पहले भारतीय कस्टमर्स के लिए प्रस्तुत, सोनेट का उत्पादन आंध्र प्रदेश के अनंतपुर स्थित कंपनी की अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में किया जा रहा है। इसकी सालाना उत्पादन क्षमता 300,000 यूनिट्स की है, जिसकी बदौलत किया भारतीयों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय ग्राहकोंकी तरफ से सोनेट की लगातार बढ़ती मांग को बड़ी सहजता से पूरा कर सकेगी।

इस अवसर पर किया मोटर्स इंडिया के एमडी और सीईओ, श्री कूख्युन शिम ने कहा, “इसकेजोशीले स्वागत को देखते हुए हम दुनिया के लिए किया की नवीनतम मेड-इन-इंडिया कार, सोनेट को भारत में पेश करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सोनेट के युवा और जवां दिल ग्राहकों के लिए प्रसन्नता लाने और सुखद आश्चर्य से भरपूर वैल्यू प्रदान करने के लिए आकर्षकमूल्य निर्धारण किया गया है। जैसा कि हमारा यह सुनिश्चित करने का प्रयास रहा है कि इस श्रेणी में करीब-करीब सभी कस्टमर्स के लिए एक सोनेट हो, यह इस सेगमेंट में सबसे व्यापक चयन विकल्पों के साथ पेश की जा रही है। श्रेणी में अग्रणी अपने फीचर्स, इमोशनल डिजाइन, असाधारण गुणवत्ता और ताजातरीन तकनीक के साथ, सोनेटएक बार फिर से ‘द पॉवर टू सरप्राइज’ को लेकर किया की प्रतिबद्धता को साकार करती है। हमें यकीन है कि यह देश में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में क्रांति लेकर आएगी।”

उन्होंने आगे कहा, “हम इस मुश्किल दौर से उबर रहे हैं। ऐसे में, भारत में सोनेट कीपेशकशकोविड-19 महामारी के दौरान भी किया की भारतीय और वैश्विक टीमों के जबरदस्त फ्लेक्सिबिलिटी और कड़ी मेहनत का नतीजा है। मैं अपने अत्याधुनिक अनंतपुर प्लांट के कर्मचारियों की कोशिशों की भी तारीफ करूंगा, जिन्होंने नए सोनेट का निर्बाध उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए कठोर परिश्रम किया, ताकि यह पूरे देश में उत्सुकता से इंतजार कर रहे ग्राहकों के घरों तक पहुंचे, और फिर दुनिया भर में भी। यह भारत में मौजूद तकनीकी कौशल और विश्व स्तरीय गुणवत्ता के जरिए उन्नत उत्पाद विकसित करने के लिए किया की प्रतिबद्धता का एक सबूत है।”

इनोवेशन और स्टाइलिश लुक्स का शानदार मेल, नई किया सोनेट एक कॉन्फिडेंट, कॉम्पैक्ट बॉडी में डायनैमिक मौजूदगी रखती है। सड़क पर अपनी दमदार उपस्थिति बनाने के लिए इसने किया के भावनात्मक स्टाइलिंग डीएनए के साथ ही प्रीमियम और जवां अपील को शामिल किया है। 2020 के सबसे बहुप्रतीक्षित कार लॉन्च में शुमार,किया सोनेट की पेशकश टेक लाइन और सेगमेंट में पहली बार जीटी-लाइन के डुअल ट्रिम कॉन्सेप्ट के साथ कई पावरट्रेन विकल्पों में की जा रही है, ताकि यह इस सेगमेंट में एक तरह से तमाम जरूरतों के लिए उपयुक्त हो सके। जीटी-लाइन स्पेसिफिकेशंस उन ग्राहकों के लिए हैं, जो अपने सोनेट में स्पोर्टीनेस और रेसी अपील देखनाचाहते हैं।

दो दक्ष 1.5-लीटर सीआरडीआई डीजल इंजन (डब्ल्यूजीटी और वीजीटी कॉन्फिगरेशन) के साथ ही दो पेट्रोल इंजन – एक वर्सेटाइल स्मार्टस्ट्रीम 1.2-लीटर फोर-सिलेंडर और एक शक्तिशाली 1.0 टी-जीडीआई (टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल डायरेक्ट इंजेक्शन)- पेश किए गए हैं। सोनेट पांच ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आती है। इनमें शामिल हैं: फाइव- और सिक्स-स्पीड मैनुअल्स, एक इन्ट्यूटिव सेवन-स्पीड डीसीटी, सिक्स-स्पीड ऑटोमैटिक, और किया का क्रांतिकारी नया सिक्स-स्पीड स्मार्टस्ट्रीम इंटेलीजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन (आईएमटी)। इनमें जो सबसे अंतिम है, वह किया की हलचल मचा देने वाली तकनीकी सफलता है। क्लच पेडल की गैर-मौजूदगी की बदौलत यह थकान रहित ड्राइविंग देती है। क्लच पेडल न होने के बावजूद इसमें किसी पारंपरिक मैनुअल ट्रांसमिशन के जैसा ही ड्राइवर कंट्रोल है। इस सेगमेंट में पहली बार, 1.5 सीआरडीआई डीजल मोटर सिक्स-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ भी उपलब्ध है।

आठ बेहतरीन कलर्स और तीन डुअल टोन ऑप्शंस के साथ किया सोनेट आकर्षक विकल्पों में आती है, जो इसकी दमदार डिजाइन लैंग्वेज में जान फूंकते हैं। किया सोनेट के इंटीरियर्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह आराम का अहसास भी दे और साथ ही लक्जरी भी। इसमें बढ़िया ढंग से ले-आउट, इस्तेमाल में आसान कनेक्टेड इंफोटेनमेंट और क्लस्टर इंटरफेस के साथ-साथ हर तरफ उच्च गुणवत्ता वाला मैटेरियल है। कॉम्पैक्ट एक्सटीरियर आयामों के बावजूद, सोनेट का इंटीरियर सभी पैसेंजर्स के लिए पर्याप्त, एर्गोनोमिक जगह उपलब्ध कराता है।

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!