भारत में फिर एक दिन में दर्ज हुए सबसे ज़्यादा 3,32,730 नए COVID-19 केस, पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस से 2,263 की मौत

कोविड-19 का प्रकोप भारत में दिन-ब-दिन वीभत्स रूप लेता जा रहा है, और हर रोज़ पिछले दिन के मुकाबले संक्रमण के ज़्यादा नए केस सामने आ रहे हैं, रोज़ाना पहले से ज़्यादा मरीज़ मौत का शिकार हो रहे हैं. शुक्रवार को देश में लगातार दूसरे दिन COVID-19 संक्रमण के तीन लाख से ज़्यादा केस दर्ज हुए. वैसे, यह लगातार छठा दिन है, जब देशभर में ढाई लाख से ज़्यादा कोरोनावायरस संक्रमण के नए मामले दर्ज हुए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान 3,32,730 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए, जिन्हें मिलाकर देश में कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 62 लाख पार कर 1,62,63,695 हो गई है. इसी अवधि में देशभर में 2,263 मरीज़ों की मौत हुई, और यह भी एक दिन में कोरोनावायरस से हुई मौतों की अब तक की सबसे बड़ी तादाद है. इसके साथ ही देश में इस रोग से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,86,920 हो गई है.

इस साल अप्रैल में कोरोनावायरस का कहर किस कदर बरपा है, इसका अंदाज़ा महीने के पहले 23 दिन में नए संक्रमण के केसों की संख्या से लगाया जा सकता है. 1 अप्रैल से अब तक देश में 41,14,360 नए केस दर्ज हो चुके हैं, और अप्रैल में कुल 24,452 लोगों की COVID-19 की वजह से मृत्यु हुई है. वैसे, यह लगातार नौवां दिन है, जब देश में दो लाख से ज़्यादा कोरोनावायरस संक्रमण के केस सामने आए हैं. इसके अलावा, डेढ़ लाख से ज़्यादा केस सामने आते हुए शुक्रवार को लगातार 13वां दिन है, और लगातार 17वां दिन है, जब देश में एक लाख से ज़्यादा नए COVID-19 केस सामने आए.

अप्रैल, 2021 में COVID-19 का कहर

तिथि नए COVID-19 केस कोविड से मौत

1 अप्रैल 72,330 459

2 अप्रैल 81,466 469

3 अप्रैल 89,129 714

4 अप्रैल 93,249 513

5 अप्रैल 1,03,558 478

6 अप्रैल 96,982 446

7 अप्रैल 1,15,736 630

8 अप्रैल 1,26,789 685

9 अप्रैल 1,31,968 780

10 अप्रैल 1,45,384 794

11 अप्रैल 1,52,879 839

12 अप्रैल 1,68,912 904

13 अप्रैल 1,61,736 879

14 अप्रैल 1,84,372 1,027

15 अप्रैल 2,00,739 1,038

16 अप्रैल 2,17,353 1,185

17 अप्रैल 2,34,692 1,341

18 अप्रैल 2,61,500 1,501

19 अप्रैल 2,73,810 1,619

20 अप्रैल 2,59,170 1,761

21 अप्रैल 2,95,041 2,023

22 अप्रैल 3,14,835 2,104

23 अप्रैल 3,32,730 2,263

अप्रैल में कुल 41,14,360 24,452

अब से पहले, 22 अप्रैल (गुरुवार) को देश में पहली बार तीन लाख से ज़्यादा, यानी 3,14,835 नए मामले सामने आए थे. इससे पहले, 21 अप्रैल (बुधवार) को देशभर में COVID-19 संक्रमण के 2,95,041 केस दर्ज हुए थे, 20 अप्रैल (मंगलवार) को 2,59,170 मामले सामने आए थे, 19 अप्रैल (सोमवार) को 2,73,810 केस दर्ज हुए थे, 18 अप्रैल (रविवार) को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 2,61,500 नए मामले दर्ज हुए थे, 17 अप्रैल (शनिवार) को 2,34,692 नए केस, 16 अप्रैल (शुक्रवार) को 2,17,353 नए मामले सामने आए थे, 15 अप्रैल (गुरुवार) सुबह जारी आंकड़ों में 200,739 नए केस दर्ज हुए थे, 14 अप्रैल (बुधवार) को 184,372 नए केस, 13 अप्रैल (मंगलवार) को 161,736 नए कोरोना केस, 12 अप्रैल (सोमवार) को 168,912 नए मामले, 11 अप्रैल (रविवार) को 1,52,879 नए केस, 10 अप्रैल (शनिवार) को 1,45,384 नए मामले, 9 अप्रैल (शुक्रवार) को 1,31,968 केस, 8 अप्रैल (गुरुवार) को 1,26,789 मामले और 7 अप्रैल (बुधवार) को 1,15,736 कोविड केस दर्ज किए गए थे. 6 अप्रैल (मंगलवार) को देशभर में 96,982 नए केस दर्ज हुए थे, लेकिन 5 अप्रैल (सोमवार) को देश में कोरोनावायरस के रोज़ाना आंकड़े ने पहली बार एक लाख का आंकड़ा दर्ज किया था, और कुल 1,03,558 मामले सामने आए थे.

वायरस के विभिन्न म्यूटेशनों और वेरिएन्ट से जूझते भारत में कोरोनावायरस के नए केसों में लगातार होती बढ़ोतरी के बीच इलाज करा रहे मरीज़ों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है, और किसी वक्त सिर्फ एक लाख के आसपास पहुंच गई एक्टिव मरीज़ों की कुल तादाद इस वक्त 24 लाख से ज़्यादा हो चुकी है. शुक्रवार सुबह के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में इस वक्त 24,28,616 कोविड-19 मरीज़ों का उपचार जारी है.

वैसे, देश में कुल केसों की तुलना में इस वक्त एक्टिव केस 14.93 फीसदी हैं, जबकि ठीक हो चुके लोगों का प्रतिशत 83.92 रह गया है. भारत में COVID-19 से अब तक कुल केसों की तुलना में 1.15 फीसदी लोगों की मौत हुई है.

इस बीच, देश में कोरोनावायरस के खिलाफ जारी वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार भी तेज़ बनी हुई है, और दुनिया में सबसे तेज़ गति से 10 करोड़ वैक्सीन डोज़ लगाने का रिकॉर्ड कायम कर चुके भारत में शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को देशभर में कोरोनावायरस वैक्सीन की कुल 31,47,782 डोज़ लगाई गईं, जिन्हें मिलाकर देशभर में अब तक कुल 13,54,78,420 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज़ लगाई जा चुकी हैं.

COVID-19 के एक करोड़ 62 लाख मामले 449 दिन में

COVID-19, यानी कोरोनावायरस से फैलने वाली महामारी का प्रकोप पिछले एक साल से भी अधिक समय से दुनियाभर में आतंक मचाए हुए है… हिन्दुस्तान में इस रोग की चपेट में आने वालों की तादाद पहली बार एक लाख, यानी 1,00,000 तक पहुंचने में 110 दिन का समय लगा था, लेकिन उसके बाद गति बढ़ती चली गई, और देश में एक-एक लाख नए केस सिर्फ एक-दो दिन में जुड़ने लगे… फिर संक्रमण फैलने की गति कुछ धीमी हुई, और वैक्सीनेशन भी शुरू हो गया, लेकिन अब पिछले कुछ दिनों से संक्रमण फिर रफ्तार पकड़ता नज़र आ रहा है… भारत में पुष्ट कोविड-19 मामलों का कुल आंकड़ा एक करोड़ 62 लाख पार कर गया है, और इसमें कुल 449 दिन लगे हैं…

तिथि कुल मामले समय लगा

19 मई 1,01,139 110 दिन

3 जून 2,07,615 15 दिन

13 जून 3,08,993 10 दिन

21 जून 4,10,461 8 दिन

27 जून 5,08,953 6 दिन

2 जुलाई 6,04,641 5 दिन

7 जुलाई 7,19,665 5 दिन

11 जुलाई 8,20,916 4 दिन

14 जुलाई 9,06,752 3 दिन

17 जुलाई 10,03,832 3 दिन

20 जुलाई 11,18,043 3 दिन

23 जुलाई 12,38,635 3 दिन

25 जुलाई 13,36,861 2 दिन

27 जुलाई 14,35,453 2 दिन

29 जुलाई 15,31,669 2 दिन

31 जुलाई 16,38,870 2 दिन

2 अगस्त 17,50,723 2 दिन

3 अगस्त 18,03,695 1 दिन

5 अगस्त 19,08,254 2 दिन

7 अगस्त 20,27,074 2 दिन

9 अगस्त 21,53,010 2 दिन

10 अगस्त 22,15,074 1 दिन

12 अगस्त 23,29,638 2 दिन

14 अगस्त 24,61,190 2 दिन

15 अगस्त 25,26,192 1 दिन

17 अगस्त 26,47,663 2 दिन

18 अगस्त 27,02,742 1 दिन

20 अगस्त 28,36,925 2 दिन

21 अगस्त 29,05,823 1 दिन

23 अगस्त 30,44,940 2 दिन

24 अगस्त 31,06,348 1 दिन

26 अगस्त 32,34,474 2 दिन

27 अगस्त 33,10,234 1 दिन

29 अगस्त 34,63,972 2 दिन

30 अगस्त 35,42,733 1 दिन

31 अगस्त 36,21,245 1 दिन

2 सितंबर 37,69,529 2 दिन

3 सितंबर 38,53,406 1 दिन

4 सितंबर 39,36,747 1 दिन

5 सितंबर 40,23,179 1 दिन

6 सितंबर 41,13,811 1 दिन

7 सितंबर 42,04,613 1 दिन

9 सितंबर 43,70,128 2 दिन

10 सितंबर 44,65,863 1 दिन

11 सितंबर 45,62,414 1 दिन

12 सितंबर 46,59,984 1 दिन

13 सितंबर 47,54,356 1 दिन

14 सितंबर 48,46,427 1 दिन

15 सितंबर 49,30,236 1 दिन

16 सितंबर 50,20,359 1 दिन

17 सितंबर 51,18,253 1 दिन

18 सितंबर 52,14,677 1 दिन

19 सितंबर 53,08,014 1 दिन

20 सितंबर 54,00,619 1 दिन

22 सितंबर 55,62,663 2 दिन

23 सितंबर 56,46,010 1 दिन

24 सितंबर 57,32,518 1 दिन

25 सितंबर 58,18,570 1 दिन

27 सितंबर 59,92,532 2 दिन

28 सितंबर 60,74,702 1 दिन

29 सितंबर 61,45,291 1 दिन

30 सितंबर 62,25,763 1 दिन

1 अक्टूबर 63,12,584 1 दिन

3 अक्टूबर 64,73,544 2 दिन

4 अक्टूबर 65,49,373 1 दिन

5 अक्टूबर 66,23,815 1 दिन

7 अक्टूबर 67,57,131 2 दिन

8 अक्टूबर 68,35,655 1 दिन

9 अक्टूबर 69,06,151 1 दिन

11 अक्टूबर 70,53,806 2 दिन

12 अक्टूबर 71,20,538 1 दिन

14 अक्टूबर 72,39,389 2 दिन

15 अक्टूबर 73,07,097 1 दिन

17 अक्टूबर 74,32,680 2 दिन

19 अक्टूबर 75,50,273 2 दिन

21 अक्टूबर 76,51,107 2 दिन

22 अक्टूबर 77,06,946 1 दिन

24 अक्टूबर 78,14,682 2 दिन

26 अक्टूबर 79,09,959 2 दिन

29 अक्टूबर 80,40,203 3 दिन

31 अक्टूबर 81,37,119 2 दिन

2 नवंबर 82,29,313 2 दिन

4 नवंबर 83,13,876 2 दिन

6 नवंबर 84,11,724 2 दिन

8 नवंबर 85,07,754 2 दिन

11 नवंबर 86,36,011 3 दिन

13 नवंबर 87,28,795 2 दिन

15 नवंबर 88,14,579 2 दिन

18 नवंबर 89,12,907 3 दिन

20 नवंबर 90,04,365 2 दिन

23 नवंबर 91,39,865 3 दिन

25 नवंबर 92,22,216 2 दिन

27 नवंबर 93,09,787 2 दिन

30 नवंबर 94,31,691 3 दिन

3 दिसंबर 95,34,964 3 दिन

5 दिसंबर 96,08,211 2 दिन

8 दिसंबर 97,03,770 3 दिन

12 दिसंबर 98,26,775 4 दिन

15 दिसंबर 99,06,165 3 दिन

19 दिसंबर 1,00,04,599 4 दिन

24 दिसंबर 1,01,23,778 5 दिन

28 दिसंबर 1,02,07,871 4 दिन

2 जनवरी 1,03,05,788 5 दिन

8 जनवरी 1,04,13,417 6 दिन

14 जनवरी 1,05,12,093 6 दिन

21 जनवरी 1,06,10,883 7 दिन

28 जनवरी 1,07,01,193 7 दिन

5 फरवरी 1,08,02,591 8 दिन

14 फरवरी 1,09,04,940 9 दिन

22 फरवरी 1,10,05,850 8 दिन

1 मार्च 1,11,12,241 7 दिन

7 मार्च 1,12,10,799 6 दिन

12 मार्च 1,13,08,846 5 दिन

16 मार्च 1,14,09,831 4 दिन

19 मार्च 1,15,14,331 3 दिन

22 मार्च 1,16,46,081 3 दिन

24 मार्च 1,17,34,058 2 दिन

26 मार्च 1,18,46,652 2 दिन

27 मार्च 1,19,08,910 1 दिन

29 मार्च 1,20,39,644 2 दिन

31 मार्च 1,21,49,335 2 दिन

1 अप्रैल 1,22,21,665 1 दिन

2 अप्रैल 1,23,03,131 1 दिन

4 अप्रैल 1,24,85,509 2 दिन

5 अप्रैल 1,25,89,067 1 दिन

6 अप्रैल 1,26,86,049 1 दिन

7 अप्रैल 1,28,01,785 1 दिन

8 अप्रैल 1,29,28,574 1 दिन

9 अप्रैल 1,30,60,542 1 दिन

10 अप्रैल 1,32,05,926 1 दिन

11 अप्रैल 1,33,58,805 1 दिन

12 अप्रैल 1,35,27,717 1 दिन

13 अप्रैल 1,36,89,453 1 दिन

14 अप्रैल 1,38,73,825 1 दिन

15 अप्रैल 1,40,74,564 1 दिन

16 अप्रैल 1,42,91,917 1 दिन

17 अप्रैल 1,45,26,609 1 दिन

18 अप्रैल 1,47,88,109 1 दिन

19 अप्रैल 1,50,61,919 1 दिन

20 अप्रैल 1,53,21,089 1 दिन

21 अप्रैल 1,56,16,130 1 दिन

22 अप्रैल 1,59,30,965 1 दिन

23 अप्रैल 1,62,63,695 1 दिन

  • Related Posts

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…
    error: Content is protected !!