भाजपा नेता ने पत्नी संग स्टेट हेंगर में फोटोशूट कराया, एक निलंबित

रायपुर  । पुलिस लाइन स्थित स्टेट हेंगर में नवविवाहित भाजपा नेता दंपत्ति के फोटोशूट करने का मामला तूल पकड़ लिया है। इस मामले पर ड्राइवर को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। 
जशपुर के भाजपा नेता संकेत साय ने अपनी पत्नी के साथ पुलिस लाइन स्थित स्टेट हेंगर में फोटोशूट कराया। कुछ दिन पहले ही संकेत की शादी हुई है। नवविवाहित दंपत्ति की फोटो वायरल होने के बाद खलबली मच गई है, और इसको सुरक्षा में गंभीर चूक माना जा रहा है। 
कांग्रेस नेता विकास तिवारी की शिकायत के बाद डायरेक्टर विमानन ने प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं, और विमानन विभाग के एक ड्राइवर को निलंबित कर दिया गया है। डायरेक्टर विमानन नीलम नामदेव एक्का ने ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा में बताया कि ड्राइवर ही दोनों को लेकर वहां पहुंचा था, और फिर वहां फोटो खिंचवाई। प्रकरण की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। एडिशनल डायरेक्टर कैप्टन जायसवाल की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी से सात दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है। 
एक्का ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। भाजपा नेता संकेत साय जशपुर जिले के कुनकुरी का रहने वाला है, और वह फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का छत्तीसगढ़ के सदस्य हैं। कांग्रेस नेता विकास तिवारी ने आरोप लगाया है कि पूर्व सीएम रमन सिंह की अभी भी इतनी दखल है कि एक भाजपा कार्यकर्ता को फोटोशूट के लिए स्टेट हेंगर खुलवा दिया गया। उन्होंने पूरे मामले पर कार्रवाई की मांग की है। 

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!