भगवान परशुराम जी की वार्षिक शोभायात्रा 2023 का हुआ भव्य आयोजन

  • बागपत के प्रसिद्ध योगेश्वर शिव मंदिर, मोहल्ला देशराज, पुराना कस्बा बागपत से प्रारम्भ होकर महाभारतकालीन पक्का घाट आश्रम स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर हुआ शोभायात्रा का समापन

बागपत/उत्तर प्रदेश/ से विवेक जैन…

बागपत नगर में भगवान विष्णु के छठें अवतार, महर्षि जमदग्नि व माता रेणुका के पुत्र भगवान परशुराम जी की वार्षिक शोभायात्रा 2023 को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। भगवान परशुराम संघ बागपत के तत्वावधान में आयोजित शोभायात्रा का शुभारम्भ योगेश्वर शिव मंदिर, मोहल्ला देशराज, पुराना कस्बा बागपत में पंडित सोमदत्त शास्त्री व पंडित सुशान्त हरितस द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ भगवान परशुराम का पूजन कर किया गया। इसके उपरान्त भगवान परशुराम जी को रथ में विराजमान कर बैंड़-बाजों, झांकी व कीर्तन मंडली के साथ शोभायात्रा का आरम्भ हुआ।

शोभायात्रा पाण्डव रोड, गांधी बाजार, बडा बाजार, कोर्ट रोड से होते हुए महाभारतकालीन पक्का घाट आश्रम स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर सम्पन्न हुई। यहॉं पर विधि-विधान के साथ भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना की गयी और भगवान से समस्त विश्व की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। शोभायात्रा में मास्टर कर्मवीर व विष्णु शर्मा की कीर्तन मंडली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कीर्तन मंडली द्वारा गाए गए भजनों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। शोभायात्रा पर विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा की और भगवान परशुराम जी की आरती उतारी। इस अवसर पर पक्का घाट आश्रम के प्रभारी कथा व्यास उद्धव स्वरूप जी महाराज, हीरालाल, पुरूषोत्तम कुमार शर्मा, जयपाल शर्मा, कमलकांत वशिष्ठ, एड़वोकेट नगेश शर्मा, अरुण कौशिक, पुनीत शर्मा, नगेश शर्मा, हिमांशु कौशिक, विकास शर्मा, अजय कुमार शर्मा, विजय कौशिक, जयभगवान शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, नीरज कुमार शर्मा, कपिल शर्मा, राकेश मोहन, पुनीत शर्मा, एडवोकेट अजय शंकर शर्मा, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित पत्रकार विपुल जैन, संजय कौशिक, प्रदीप शर्मा, हिमांशु, स्वतंत्र शर्मा, अंकुर गौड, आशुतोष, जितिन, सत्यम, विकास शर्मा, पंकज भारद्वाज, पवन शर्मा, दीपांशु, आकाश शांडिल्य, भूपेन्द्र शर्मा, राजीव कौशिक, राजेश गौतम, मनीष, अमित गौतम, विनोद कुमार शर्मा, संदीप वशिष्ठ, यश शर्मा, विवेक शर्मा, राजवर्धन शर्मा, सुमित शर्मा, रोहित आदि बहुत से लोग शोभायात्रा में शमिल रहे।

  • Related Posts

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

     कोरबा में जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन कुछ ही घंटों में संपन्न हो गया। यह आंदोलन बालको में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों…

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ही…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा
    error: Content is protected !!