ब्लाक काँग्रेस कमेटी के नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्ष शौरभ विश्वनाथ मिश्रा के बनाये जाने के बाद आज नगर के मंगल भवन मे शपथग्रहण व वरिष्ठ काग्रेस जनो का सम्मान समारोह

तिल्दा /नेवरा / खरोरा नगर के मंगल भवन मे नव नियुक्त काग्रेस पार्टी के खरोरा ब्लाक अध्यक्ष का सपथ ग्रहण व काग्रेस के वरिष्ठ जनो का सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया जिसमे मुख्य अतिथि खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरिश देवागन सहित प्रदेश काग्रेस कमेटी के महामंत्री चन्द्रशेखर शुक्ला ,धरसिवा विधायक अनिता शर्मा सहित काग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
खरोरा ब्लाक काँग्रेस कमेटी के नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्ष शौरभ विश्वनाथ मिश्रा के बनाये जाने के बाद आज नगर के मंगल भवन मे शपथग्रहण व वरिष्ठ काग्रेस जनो का सम्मान समारोह रखा गया जिसमे जहाँ बडी संख्या मे काग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे वही इस अवसर पर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरिश देवागन मुख्य अतिथि व प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री चन्द्रशेखर शुक्ला व क्षेत्रीयविधायक अनिता शर्मा जिला अध्यक्ष उधोराम वर्मा ,व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद देवागन की उपस्थिति मे सर्व प्रथम छतीसगढ राजकीय गीत से कार्यक्रम का शुरूआत किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम मे उपस्थित अतिथियों का स्वागत सत्कार काग्रेस कमेटी मे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने किया वही अतिथियों ने गरिमामय व सम्मान पूर्वक वरिष्ठ काग्रेसीयो का जिन्होंने पूरा जीवन काग्रेस पार्टी को समर्पित किया ऐसे कर्मठ वरिष्ठ काँग्रेस जनो का साल श्री फल सहित कांग्रेसी गमछे भेंट कर सम्मान किया गया ,तत्पश्चात काँग्रेस कमेटी के नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्ष शौरभ विश्वनाथ मिश्रा का शपथग्रहण कराया ,इस अवसर उपस्थित काग्रेसीयो को सम्बोधित करते हुए विधायक अनिता शर्मा ने कहा की आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत है कि मै विधायक बन पायी ,
वही कार्यक्रम मे अतिथि रहे प्रदेश काग्रेस कमेटी महामंत्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने कहा प्रदेश मे भूपेश बधेल की सरकार आज छतीसगढ के गाँव गाँव व शहर शहर मे बसे कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर भाजपा के 15साल के सरकार को उखाड़ फेंकने मे सफल रहे ,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरिश देवागन कहां कि प्रदेश मे आज किसान के बेटा का राज है आज प्रदेश के किसान भूपेश बधेल के किसान नीति से किसान संपन्न हो रहा है जिसके चलते कोरोना काल के बाद भी प्रदेश मे आर्थिक मंदी नही आ पायी ,आज जरूरत है कि प्रदेश सरकार के योजनाओं को जन जन तक पहुंचा कर इन योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम पंक्ति मे खडे लोगों तक पहुंचा पाये ।कार्यक्रम मे नव नियुक्त काग्रेस पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष शौरभ विश्वनाथ मिश्रा ने कहा कि सब के साथ मिल कर काग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूती देने हर संभव प्रयास किया जायेगा जिसमे आप सभी के सहयोग व मार्ग दर्शन जरूरी है वही अभार नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अरविंद देवागन ने किया ,कार्यक्रम को काग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष उधोराम वर्मा सहित अन्य लोगो ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया, कार्यक्रम मे काग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, युवा काग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी, ब्लाक पदाधिकारी ,सहित महिला काग्रेस ,एन एस यू आई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बडी संख्या मे उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा।आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात
    error: Content is protected !!