
कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश के जिला कोरबा की राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ परिचय कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री महेश कौशिक उपस्थित रहे एवं प्रदेश संरक्षिका श्रीमती कामायनी दुबे प्रदेश प्रभारी श्रीमती पूनम तिवारी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता शर्मा प्रदेश सचिव श्रीमती सविता पांडे प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती दिव्या चतुर्वेदी प्रदेश मीडिया श्रीमती सोनल शर्मा जी आदि प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में कोरबा जिला की अध्यक्ष श्रीमती उषा पांडे ने सभी का स्वागत उद्बोधन किया ।
सर्व प्रथम सहकोषाध्यक्ष श्रीमती ज्योत्स्ना दांडेकर ने बहुत ही मधुर स्वरों में सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इसके पश्चात सचिव श्रीमती मीनाक्षी तिवारी ने कोरबा जिले की टीम का परिचय कराया । तदुपरांत टीम की पदस्थ सभी महिलाओं ने अपना अपना परिचय और कार्य बताया । इसी कडी़ में कोरबा इकाई की संरक्षिका श्रीमती ममता दुबे ने पर्यावरण पर बहुत ही अच्छी कविता की प्रस्तुति दी ।
अंत में अध्यक्ष श्रीमती उषा पांडे ने सभी को अपनी टीम के बारे में संबोधित किया और अपने आप को बहुत गौरवान्वित किया कि उनकी कोरबा जिले से अधिकांश महिलाएं प्रदेश स्तर पर पदस्थ हैं साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ महिला प्रकोष्ठ की स्थापना कोरबा जिले से ही हुई जिसकी संस्थापिका श्रीमती पूनम तिवारी हैं और अपने पिछले कार्य एवं आने वाले कार्यों के बारे में विवरण दिया ।
इस अवसर पर प्रदेश की सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखें और कोरबा टीम को बधाई दी ।
आज के कार्यक्रम में पधारे महेश कोशिक ने सभी को संबोधित किया और कोरबा टीम की सभी पदाधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की । कार्यक्रम के अंत में समस्त उपस्थित जनों के प्रति आभार संस्था की सहसचिव मेघना शर्मा द्वारा किया गया । आनलाईन मोड में गुगलमीट प्लेटफार्म पर आयोजित इस परिचय कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था की सचिव मीनाक्षी तिवारी ने किया ।







Comments are closed.