बॉलीवुड फिल्मों तक पहुँचना मेरे जीवन का लक्ष्य : रिमसा अल्वी

बागपत /उत्तर प्रदेश/ से विवेक जैन की रिपोर्ट…

बागपत की रहने वाली रिमसा अल्वी एक उभरती हुई एक्टर के रूप में सामने आई है और उन्होंने मालीवुड फिल्मों में आते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है। उनकी मूवी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। रिमसा अल्वी पढ़ाई के साथ-साथ डांसिंग, मॉडलिंग व एक्टिंग में काफी शौक रखती हैं। उनकी पहली मूवी खानदानी बहू आई थी जो अभी तक वन मिलियन वन लाख पार कर चुकी है। इसके अलावा दो बड़ी मूवी तकदीर व बटवारा भी काफी हिट हुई है और दर्शकों ने इन फिल्मों को भी काफी पसंद किया है। इसके अतिरिक्त उनकी कई छोटी मूवी है, जिसमें वह विभिन्न रोल करती हुई नजर आती है। देहाती आशिकी के चोचले गोगो की गर्लफ्रेंड जैसी उनकी कई कॉमेडी वीडियो है, जो दर्शको को हंसाते हुए लोटपोट कर देती है। उन्होंने वैभव सर और शुभम सर के निर्देशन में डांस सीखा है और अब हाल ही में उनकी मॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संतराम बंजारा के साथ एक नई मूवी आने वाली है, जिसमें उन्होंने बन्नो गाना गया है। जल्द ही फिल्म का टाइटल भी दे दिया जाएगा। मॉलीवुड फिल्मों में कदम रखे हुए उन्हें अभी केवल पांच महीने हुए हैं, लेकिन पांच महीने के अंतराल में इतनी सारी मूवी में काम मिलना, यह उनकी कामयाबी को स्वयं ही बयां करता है। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में इंटरमीडिएट की छात्रा रिमसा अल्वी ने कई डांस शो किए हैं। बागपत में हुए बिग टैलेंट कॉम्पिटिशन में उन्होंने डांसिंग व मॉडलिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। साउथ की एक मूवी में उन्हें आइटम सॉन्ग मिला है, जिसकी शूटिंग के लिए वह जल्द ही चेन्नई जाएगी। फिलहाल वह एक डांस शो में भाग लेने के लिए मुंबई जा रही है। रिमसा अल्वी का कहना है कि बॉलीवुड फिल्मों तक पहुंचना उनके जीवन का लक्ष्य है, जिसके लिए वह दिन- रात मेहनत कर रही है।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!