मां के लाड से बड़ी होती है बेटियां,
भाई के प्यार से बड़ी होती है बेटियां।
बहनों के दिल की राज होती है बेटियां,
हर कदम पर पापा के साथ होती है बेटियां।
मन में अपने अरमान को रख लेती है बेटियां,
दूसरों के लिए हमेशा लड़ती है बेटियां।
हर कदम पर स्वाभिमानी होती है बेटियां,
दुनियां की नजरों में देवी होती है बेटियां ।
राह पर परेशानी मिले तो , दूर करती है बेटियां,
हर घर को रोशन करने में आगे होती है बेटियां।
ससुराल की शान होती है बेटियां,
मायके का लाज होती है बेटियां।
परिवार को जोड़ सकती है बेटियां,
तो हर किसी का सहारा हो सकती है बेटियां।
किस्मत भी आजमाती रहती है बेटियां,
लोगो को हर पल पहचानती रहती है बेटियां ।
दिल से दुआ करती है बेटियां,
किस्मत वालों को नसीब होती है बेटियां।

✍️✍️ Shweta jaiswal






Comments are closed.