बेटा था विदेश में , इंजीनियर बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि

बिलासपुर । पिता की मौत की ख़बर सुनकर भी बेटा कोरोना महामारी के दौरान लगी पाबंदियों के चलते अमेरिका से घर नहीं पहुंच पाया। ऐसे में छोटी बहन ने पिता को कांधा दिया और रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया।
एक निजी कम्पनी में मैकेनिकल इंजीनियर के पद से रिटायर्ड कल्पना विहार, नेहरू नगर निवासी महेन्द्र सिंह चौहान (73 वर्ष) का देहावसान हो गया। चौहान ने अपने बच्चों को अच्छी परवरिश और शिक्षा दीक्षा दी। बेटा रिशु और बड़ी बेटी शैली सिंह अमेरिका में जॉब करते हैं। उनकी छोटी बेटी ऋतु सिंह भी कम्प्यूटर इंजीनियर है और बेंगलूरु में अपने पति के साथ जॉब पर है। बिलासपुर में पिता की मौत की ख़बर इन बच्चों के पास पहुंची लेकिन अमेरिका से भारत के लिये हवाई सेवा बाधित होने के कारण वहां से बड़ी बेटी और बेटा नहीं पहुंच पाये।
बेंगलूरु से बेटी ऋतु सिंह हवाई सफर करके रायपुर फिर बिलासपुर अपने घर पहुंचीं। पिता का अंतिम संस्कार करना था और बेटा सात समुन्दर पार था। रिश्तेदारों व शुभचिंतकों से राय मिली कि ऋतु ही पिता को अंतिम विदाई देने की रस्म पूरी करे। ऋतु ने यह फर्ज निभाया। उनसे पिता को कांधा दिया और सरकंडा स्थित पं. देवकीनंदन श्मशान गृह में उन्हें मुखाग्नि दी। 
स्व. चौहान अमलाई के एक प्राइवेट कम्पनी में जॉब करते थे और सेवानिवृत्त होने के बाद बिलासपुर आकर रहने लगे। उन्हें कैंसर भी हुआ था पर वे इससे छुटकारा पा चुके थे। वे बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। 

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!