
जगदलपुर/ नक्सलियों ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें बीजापुर और सुकमा की सीमा पर हवाई हमले का आरोप लगाया गया है।
नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता समता ने प्रेस नोट जारी कर नक्सलियों को निशाना बनाकर बमबारी की जानकारी दी है, जिसके अंतर्गत पामेड़ इलाके में ड्रोन से हमले की बात कही गई है। दक्षिण बस्तर के पामेड़ इलाके के भट्टिगुड़ा, कवरगट्टा, मीनागट्टा और जब्बागट्टा इलाके में सुबह 6 बजे से ड्रोन और हेलीकॉप्टर से बमबारी जारी है।
नक्सली नेता ने प्रेस नोट जारी कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को इस हमले के लिए जिम्मेदार बताया है।







Comments are closed.