बिहार चुनाव : एनडीए में तय हुआ सीटों का बंटवारा, 104 पर जदयू तो 100 पर लड़ेगी भाजपा

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट बंटवारे का फॉर्मूला करीब—करीब तय हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य की कुल 243 विधानसभा सीटों में से जदयू के खाते में 104 सीटें गई हैं। वहीं भाजपा 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि चिराग पासवान की लोजपा 30 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। 

बता दें कि हाल में एनडीए के साथ आई जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान अवाम मोर्चा चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, अब तक महागठबंधन के साथ रहे उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा भी एनडीए में लौट आई है। सूत्रों के अनुसार सीट बंटवारे के लिए एनडीए का यह फॉर्मूला लगभग तय है। हालांकि इसमें एक-दो सीटों में फेरबदल की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

वाल्मीकि नगर से लड़ सकते हैं उपेंद्र कुशवाहा

बिहार में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर उप-चुनाव होना है। ऐसे में यहां से रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा चुनाव लड़ सकते हैं। यह सीट जदयू सांसद वैद्यनाथ प्रसाद महतो के निधन की वजह से खाली हुई है। बता दें कि रालोसपा पहले भी एनडीए का हिस्सा थी, जो 2019 लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के साथ चली गई थी।

ऐसे बना रालोसपा की वापसी का रास्ता

नीतीश के एनडीए से अलग होने के बाद रालोसपा एनडीए का हिस्सा बनी थी। इस बार रालोसपा को एनडीए में लाने वाले नीतीश कुमार हैं। बीती रात ही उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार की एक मुलाकात हुई, जो काफी लंबी रही। इसके बाद ही रालोसपा के एनडीए में शामिल होने की बात तय हुई।

लोजपा को रोका

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के नेताओं ने बताया कि लोजपा को एनडीए में बनाए रखने के लिए भाजपा ने अपने कोटे से कुछ सीटें दी हैं। कृषि बिल के विरोध में शिरोमणि अकाली दल शनिवार को ही राजग से अलग हुआ है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी नहीं चाहती कि अब उसका कोई और सहयोगी दल राजग को छोड़कर जाए। इसलिए चिराग पासवान को मनाने के लिए भाजपा ने अपने हिस्से की कुछ सीटें दी है।

  • Related Posts

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की खाली हो रही सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होते ही कांग्रेस के भीतर लॉबिंग तेज हो गई है। पूर्व मंत्री और कद्दावर आदिवासी…

    Read more

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई
    error: Content is protected !!