बिहारः- जहरीली शराब का कहर, अब तक 16 लोगों ने तोड़ा दम, चार दर्जन से अधिक लोग गंभीर

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) / मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर जारी है। संदिग्ध परिस्थितियों में मरनेवालों की संख्या सोलह पर पहुंच गई है। चार दर्जन लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। सभी के जहरीली शराब पीने की आशंका है। घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने जांच के आदेश दिए हैं। सदर व अरेराज के अनुमंडल पदाधिकारी को संबंधित गांवों में जाकर जांच रिपोर्ट देने को कहा है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम संबंधित गांवों में भेजी गई है। उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में शराब पीने के मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई है। मोतिहारी के तुरकौलिया, हरसिद्धी और पहाड़पुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो मौतें हुईं। लोगों ने जहरीली शराब कहा। पोस्टमार्टम नहीं हुआ। प्रशासन डायरिया बताता रहा। फिर शनिवार दोपहर तक 16 लोगों की मौतें हो गईं। मरने वालों की उम्र 19 से 48 साल के बीच की है। इनमें सबसे अधिक तुरकौलिया से 11, हरसिद्धी से 3 और पहाड़पुर से 2 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों के परिजनों का कहना है कि गुरुवार शाम गेहूं की फसल काटने के बाद खेत में शराब पार्टी हुई थी। रात में घर आकर सो गए। सुबह कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। अस्पताल में पहले पिता- पुत्र ने दम तोड़ा। इसके बाद प्रशासन ने गांव में मेडिकल टीम भेजी। जहरीली शराब से मौत की बात से इनकार कर दिया। शनिवार सुबह तक प्रशासन डायरिया और फूड प्वाइजनिंग पर डटा रहा। इधर, लोग मर रहे हैं और पोस्टमार्टम बगैर परिवार वालों ने 7 लाशों को जला दिया गया। चार दर्जन लोग गंभीर है, उनके बारे में कोई जानकारी खुलकर नहीं आ रही है। इनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इन लोगों द्वारा भी शराब पीने की बात सामने आ रही है। इधर, मामला गंभीर होते देख पुलिस मुख्यालय के मोतिहारी एसपी को जांच का निर्देश दिया है। पटना से मद्य निषेध विभाग की एक स्पेशल टीम मोतीहारी जा रही है। 

Motihari liquor case; Suspicious death of many people, police-administration saying all died of diarrhea

गेहूं की फसल काटने के बाद शराब पी थी

मृत छोटू कुमार की बहन प्रतिमा कुमारी ने बताया कि गुरुवार को वह काम करने बालगंगा गांव गया था। गेहूं की फसल काटने के बाद ध्रुप पासवान भी उसके साथ ही काम करने गया। शाम में ध्रुप पासवान ने उसे शराब पिला दी। यहां पर कुल 6 लोग शराब पार्टी की थी। इसमें से 4 की मौत हो गई। इनमें ध्रुप पासवान भी शामिल था।

वहीं मृत अशोक कुमार की बेटी शोभा ने कहा कि पिताजी ने भी शुक्रवार शाम को शराब पी थी। घर आए तो रात में एक रोटी खाकर सो गए। उन्होंने सिर बहुत दर्द कर रहा, आराम से सोने दो। शुक्रवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी गई। सदर अस्पताल लेकर गए तो वहां से मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

जानिए, कहां किसकी गई जान

पहाड़पुर इलाका

  • टुनटुन सिंह
  • भूटन माझी

हरसिद्धी इलाका

  • सोना लाल पटेल
  • परमेंद्र दास
  • नवल दास 

तुरकौलिया इलाका

  • रामेश्वर राम
  • ध्रुप पासवान 
  • अशोक पासवान
  •  छोटू कुमार 
  •  जोखू सिंह 
  • अभिषेक यादव
  • ध्रुप यादव 
  •  मैनेजर सहनी 
  •  लक्षण माझी 
  •  नरेश पासवान 
  •  मनोहर यादव

विभिन्न अस्पतालों में बीमार लोग भर्ती

तुरकौलिया के लक्ष्मीपुर के बीमार संजय साह, कपिलदेव साह, बिनोद पासवान, अनिल पासवान, प्रमोद प्रसाद, प्रमोद पासवान, अजय राम, संजय राम, कैलाश पासवान, रवीन्द्र राम, उमेश राम, कमलेश पासवान व दिनेश पासवान का इलाज विभिन्न निजी अस्पतालों में चल रहा है। इसी तरह सुगौली, पहाड़पुर व हरसिद्धि के बीमार लोगों की चिकित्सा मोतिहारी के निजी अस्पतालों के अलावा पड़ोसी जिला बेतिया के भी निजी अस्पतालों में चल रहा है।

जिला प्रशासन व पुलिस की टीम बीमार लोगों के बारे पता लगा रही है। उत्पाद अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। जिले में शराब की सूचना पर छापेमारी चल रही है। 

डीएम ने प्रभावित इलाकों में भेजी मेडिकल टीम

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) के जिलाधिकारी सौरभ जायसवाल ने बताया कि लोगों के मौत की सूचना मिली है। जहरीली शराब पीने की बात कही जा रही है। बीमार लोगों के इलाज के लिए मेडिकल टीम संबंधित गांवों में भेजी गई है। उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में शराब के बिंदु पर जांच के लिए टीम बनाई गई है। सदर व अरेराज अनुमंडल पदाधिकारी को संबंधित इलाके में जाकर तत्काल जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है।

  • Related Posts

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

     कोरबा में जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन कुछ ही घंटों में संपन्न हो गया। यह आंदोलन बालको में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों…

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ही…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा
    error: Content is protected !!