
बिलासपुर/ बहुचर्चित हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी गोलीकांड के फरार शूटर को पुलिस ने लखनऊ उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है।मामले मे पहले ही 19 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है वही फरार शूटर संदीप यादव उर्फ दाढ़ी को आज पुलिस गिरफ्तार किया है ।
आरोपी के खिलाफ वाराणसी उत्तरप्रदेश में हत्या और हत्या की कोशिश जैसे 19 से अधिक मामले दर्ज हैं। बता दे की बीते 14 दिसंबर को बिलासपुर के सकरी बाईपास के पास हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
मामले में संजू त्रिपाठी के भाई, पिता व परिजन ने ही हत्या की साजिश रची थी। वही गोलीकांड को अंजाम देने के लिए यूपी से प्रोफेशनल शूटर्स को बुलाए गया था। जिसके बाद गोलीकांड की घटना अंजाम देकर शूटर्स फरार हो गए थे। पुलिस ने जांच के बाद 24 लोगों को घटना में आरोपी बनाया था।मुख्य भाई, पिता परिजन सहित घटना में शामिल 19 आरोपी पुलिस के हाथ लगे थे।
जिसमे 5 शूटर्स फरार थे। बता दे की बीते दिनों एसपी ने शूटर की सूचना देने वालो की नाम गोपनीय रखकर ईनाम देने की घोषणा की थी।पुलिस को जिनकारी मिली कि गोलीकांड में सम्मिलित शूटर पप्पू दाढ़ी उर्फ संदीप यादव उत्तरप्रदेश के लखनऊ में छिपा हुआ है। पुलिस ने लखनऊ में घेराबंदी कर शूटर पप्पू दाढ़ी को गिरफ्तार किया और बिलासपुर लेकर पहुंचे।
बिलासपुर पुलिस ने बताया की आरोपी के खिलाफ वाराणसी उत्तर प्रदेश में हत्या जैसे 19 से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं।
बाइट:- राजेंद्र जायसवाल, एएसपी बिलासपुर।








Comments are closed.