बिलासपुर की घटना- कहा- बेटे का फोन बंद हो गया, और किसी की मदद नहीं मिली पति के शव के साथ तीन दिन फ्लैट में बंद रही रिटायर्ड बैंक अधिकारी की पत्नि

बिलासपुर । एक सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी की तबीयत बिगडऩे पर मौत हो गई। पत्नी ने इंदौर में रहने वाले अपने बेटे को सूचना दी लेकिन उन्होंने अपना मोबाइल बंद कर लिया। महिला को कुछ नहीं सूझा और वह पति की लाश के साथ 2 दिन तक कमरे में बंद रह गई।
घटना चांटीडीह पेट्रोल पंप के पीछे हर्ष किंग्डम कॉलोनी की है। 59 वर्ष के रिटायर बैंक अधिकारी मनोज दास की तबीयत बिगडऩे के कारण बीते रविवार को मौत हो गई। घर पर दोनों पति पत्नी अकेले रहते थे। उनके बेटे और बहू इंदौर में रहते हैं। पत्नी इला दास ने फोन लगाकर अपने बेटे को पिता की मौत हो जाने की सूचना दी। इसके बाद बेटे और बहू दोनों का मोबाइल फोन बंद बताने लगा। इसके बाद महिला ने किसी से मदद नहीं मांगी और वह पति के शव के साथ घर पर ही रुकी रही। घरेलू काम करने वाली महिला सोमवार को दरवाजा नहीं खुलने पर लौट गई थी लेकिन मंगलवार को उसे कुछ बदबू आने का आभास हुआ तो उसने आसपास के लोगों को इस बारे में बताया। सूचना पुलिस तक पहुंची। एसडीएम देवेंद्र पटेल और टीआई जेपी गुप्ता वहां पहुंचे और उन्होंने फ्लैट का दरवाजा खुलवाया। कमरे के भीतर बिस्तर पर मनोज दास का शव फूली हुई हालत में पड़ा हुआ था और उससे बदबू आ रही थी। 
महिला ने बताया कि उसने अपने बेटे को फोन किया था लेकिन उसके बाद उसका फोन बंद हो गया था। महिला की मानसिक स्थिति अभी ठीक नहीं लग रही है इसलिए उससे ज्यादा पूछताछ नहीं की गई है। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों लोगों से ज्यादा मेलजोल नहीं रखते इसलिये मौत की जानकारी उन्हें नहीं मिल पाई।  यह जानकारी मिली है कि मृतक मनोज दास होम आइसोलेशन पर थे लेकिन उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव थी या नहीं इस बारे में पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…
    error: Content is protected !!