बाहरी लोगों का बनाया जा रहा हैं राशन कार्डभ्रष्टाचार का खेल अपने चरम पर

कोरबा । करतला । जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रष्टाचार अपनी चरम पर पहुंच चुका है। निजी स्वार्थों की सिद्धि को लेकर पंचायत प्रतिनिधि किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। अनियमितता का आलम यह है कि अधिकारियों से सांठगांठ कर पंचायत प्रतिनिधि फर्जी काम करने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं । ऐसा ही एक मामला कोरबा विकासखंड के ग्राम पंचायत भुलसीडीह में सामने आया है जहां बाहरी व्यक्ति का राशन कार्ड बना दिया गया। हैरत की बात यह है कि एक सामान्य व्यक्ति को राशन कार्ड बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है, सरकारी दफ्तरों का चक्कर काटना पड़ता है,इतना ही नही जनप्रतिनिधियों को चढ़ावा भी चढ़ाना पड़ता है बावजूद इसके उनका राशन कार्ड नहीं बन पाता । ऐसे में किसी बाहरी व्यक्ति का राशन कार्ड बनना कई सवालों को जन्म दे रहा है । हम जिसकि बात कर रहे हैं उसका नाम देवकी पुरी है जिसके पति का नाम जगदीशपुरी है। राशन कार्ड क्रमांक 223830533065
दुकान क्रमांक 552001059 बताया जा रहा है कि यहां इस नाम का कोई भी व्यक्ति निवास नहीं करता है ऐसे में किस आधार पर उसका राशन कार्ड बनाया गया यह समझ से परे है। इस संबंध में पंचायत का कोई भी प्रतिनिधि अपना मुंह खोलने को तैयार नहीं है, उनकी हरकतों से लगता है कि निश्चित ही पैसे लेकर राशन कार्ड बनाया गया है । इस पंचायत में बाहरी लोगों के कार्ड बनाने का यह पहला मामला सामने आया है अगर मामले की गंभीरता से जांच की जाए तो और भी बाहरी लोगों के नाम सामने आ सकते हैं ।

  • Related Posts

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा। जिले के हरदीबाजार थाना अंतर्गत गुमिया के पास भारतमाला रोड पर शनिवार को दोपहर सड़क हादसे में कोरबा का एक बड़े व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया जहां…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त
    error: Content is protected !!