बाहरी आदमी का नहीं, अपने सगा-संगी का भरोसा करें : डॉ. महंत

आपके बच्चों और प्रदेश की सुरक्षा के लिए हमेशा संकल्पित हूं :- डाॅ. महंत

कोरबा/ कोरबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के लिए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपना जनसंपर्क व कार्यकर्ता सम्मेलन में मार्गदर्शन देने का क्रम जारी रखा है। उरगा में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सम्मेलन में डॉ.महंत ने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्रवासियों का हमेशा से आशीर्वाद मिलता रहा है और यही आशीर्वाद आगे भी मिलते रहने की अपेक्षा है। पिछले चुनाव में 29 हजार वोटों से सांसद ज्योत्सना महंत को जिताया था और इस बार भी इससे अधिक वोटों से जिताना है।

डॉ. महंत ने कहा कि आप सबके दु:ख-तकलीफ में साथ खड़ा रहा और आगे भी साथ रहूंगा। रामपुर विधानसभा में पिछली बार जब हमारा विधायक नहीं था, तब भी ज्योत्सना महंत हर गली, हर गांव में पहुंची। इस बार कांगे्रस का विधायक है तब भी ज्योत्सना महंत ने अपना संपर्क लगातार बनाए रखा है। उन्होंने छत्तीसगढिय़ा अंदाज में कहा कि बाहरी लोग क्षेत्र में घूम रहे हैं, आप लोगों को बाहरी आदमी का भरोसा नहीं करना है, अपने आदमी का भरोसा करें, अपने सगा-संगी, गंवईया आदमी का भरोसा करें और उसे जिताने के लिए सब मिलकर काम करें। डॉ. महंत ने कहा कि आपके बच्चों के भविष्य और प्रदेश की सुरक्षा के लिये मैं हमेशा साथ खड़ा हूं, इसके लिये संकल्प भी लेता हूं।

ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन को अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित कर ज्योत्सना महंत के लिए समर्थन की अपील की। इस अवसर पर डॉ. महंत के स्वागत में परंपरागत लोकनृत्य व लोकगीतों के साथ मनमोहक प्रस्तुति दी गई। युवतियों व महिलाओं ने डॉ. महंत को पुष्प गुच्छ भेंट किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छग प्रदेश आदिवासी सचिव सम्मेलाल जगत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आत्माराम पन्ना, कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष अजीत दास महंत, ब्लॉक समन्वयक गोपी सारथी, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई व संतोष मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि वीरू लाल पटले सहित ललिता जगत, महेश महंत, रेवाराम चंद्रवंशी, खम्हन लाल कैवर्त, खम्हन लाल कंवर, गणेश राम पटेल, रामलाल जगत, धनेश्वर दास महंत, मेलाराम दिवाकर, जीवन दास महंत, महेत्तर बिंझवार, रूपेश मसीह, संतोष पटेल, सनत दिवाकर, रेशमलाल टंडन, भूषण कुर्रे, बिशोक दास महंत, जवाहिर लाल डहरिया, जगदीश वैष्णव, मकसूदन नामदेव, पंचराम यादव, शिवचरण श्रीवास, परदेशी दास महंत, कुमान सिंह जगत, गणेश राम पटेल, अशोक कुमार धीवर, अधीन बाई, ललकी केरकेट्टा, नरबदिया बाई, संतोषी जगत, पुष्पा जगत, संतोषी पटेल, फूलमती, हिरमत बाई, पद्मा नेताम, कुशल बाई नेताम, संतोषी यादव, शिवरानी पटेल, श्रीमती शिव राजपूत, चंद्रिका जगत, भागा बाई, अहिल्या बाई जगत सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    कोरबा। रामनवमी के पावन एवं पवित्र पर्व पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल समस्त प्रदेशवासियों एवं कोरबा क्षेत्र के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।श्री अग्रवाल ने कहा है कि मर्यादा…

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    जिले के औद्योगिक क्षेत्र हरदी बाजार में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। SECL दीपका खदान में हुई शक्तिशाली ‘हैवी ब्लास्टिंग’ के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) हरदी बाजार…

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।
    error: Content is protected !!