बालको पावर प्लांट में हादसे का शिकार हुए कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत

कोरबा। बालको के 540 मेगावाट पावर प्लांट में शनिवार को एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए ठेका कर्मी की प्राइवेट  अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मामला बालको नगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार बालको के 540 मेगावाट पावर प्लांट में पावरमेक प्रोजेक्ट लिमिटेड नामक ठेका कंपनी मेंटेनेंस का कार्य करती है। पावरमेक का एक पेटी ठेकेदार एम इंटरप्राइजेस के अधीन कार्यरत रूमगरा निवासी राजेश कर्ष 27 वर्ष कार्य के दौरान अचानक चिमनी के पंखे (आईडी फैन ) की चपेट में आकर काफी बुरी तरह जख्मी हो गया था। घटना में उसके पैर-हाथ की हड्डियां टूट गयी थीं।
उसे बालको के विभागीय अस्पताल ले जाया गया जहां गंभीर हालत को देख प्रारंभिक उपचार बाद न्यू कोरबा हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया था। लेकिन सोमवार- मंगलवार रात करीब एक बजे उसकी मृत्यु हो गई।
बालको नगर थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने खबर की पुष्टि कर बताया कि मृत कर्मचारी के शव का पंचनामा अभी जारी है ,पंचनामा के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा जाएगा।

  • Related Posts

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी,कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव सुरेन्द्र लाम्बा, निवासी तुलसी मार्ग मेन रोड कोरबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लाम्बा का 68 वर्ष की आयु…

    Read more

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन
    error: Content is protected !!