
India Meteorological Department के अनुसार दक्षिण पश्चिम मॉनसून के अगले हफ्ते तक देश के शेष हिस्सों से वापस लौटने की संभावना नहीं है, जिससे बारिश का मौसम और आगे बढ़ जाएगा. बंगाल की खाड़ी में बने low pressure area के कारण देश के कई क्षेत्रों में heavy rain हुई. 14 अक्टूबर (14 october 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना है. अगले कुछ दिनों में (winter season) ठंड दस्तक दे देगी. राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई.
मुंबई में रात भर मूसलाधार बारिश,रेड अलर्ट
बुधवार को हैदराबाद शहर में सड़कों पर नावें चल रही थी तो गुरुवार को यानी आज मुंबई और पुणे पानी पानी हो गया है. मुंबई और पुणे में रातभर जमकर बारिश हुई.
बारिश से तीन राज्यों में तबाही, 31 लोगों की मौत, थम गया हैदराबाद
तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में बारिश ने भारी तबाही मचायी है. तीनों राज्यों में वर्षाजनित हादसों में 31 लोगों की मौत हो गयी है. तेलंगाना में 15, आंध्र में 10 और महाराष्ट्र में छह लोगों की मौत हुई है. तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी है. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 98.9 मिमी बारिश






Comments are closed.