बागपत में धूमधाम से मनाया गया डा.भीमराव आम्बेडकर का जन्मोत्सव

  • भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ-साथ समाज में महत्वूपर्ण भूमिका अदा करने वाली शख्सियतों को किया गया सम्मानित

बागपत/उत्तर प्रदेश/ से विवेक जैन…..l

बागपत में इंसानियत को गौरवान्वित करने वाले डा बाबा साहब भीमराव रामजी आम्बेडकर का 132 वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुराना कस्बा बागपत स्थित आम्बेडकर भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में जनपद बागपत की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की और डा बाबा साहब भीमराव रामजी आम्बेडकर के महान व्यक्तित्व और महानता से लोगों को अवगत कराया। प्रमुख समाजसेवी यशपाल सिंह ने कहा कि वर्तमान भारत में 20 करोड़ से अधिक लोग जो एक इंसान का जीवन जी रहे है वह डा बाबा साहब भीमराव रामजी आम्बेडकर की ही देन है।

वह हमारे भगवान है। बताया कि जिस समय देश आजाद हुआ उस समय हमें अछूत माना जाता था। खुद डा भीमराव अम्बेडकर ने अपनी बायोग्राफी में लिखा है कि वे स्कूल की कक्षा में उच्च जाति के बच्चों से अलग एक कोने में बोरे पर बैठते थे और वह बोरा भी वह खुद लाते थे जिसको स्कूल का कर्मचारी भी हाथ नही लगाता था। स्कूल में पानी पीना हो तो वह नल या मटके को हाथ नही लगा सकते थे। स्कूल का चपरासी ही पानी पिलवाता था अगर चपरासी नही हुआ तो उसके आने तक इंतजार करना होता था। धोबी कपडे नही धोता था, नाई बाल नही काटता था। बताया कि वह एक ऐसा दौर था, जिसमें ऊॅंच-नीच, जात-पात, और छुआछुत जैसी कुरीतियां अपने चरम पर थी और हमारे लिए अधिकांश मंदिरो तक में प्रवेश तक वर्जित था। उस समय हम लोगों की स्थिति बद से बदतर थी। देश को आजाद कराने में तन-मन-धन से महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के बाबजूद हमें उस दौर में इंसान तो बिल्कुल भी नही समझा जाता था। ऐसे कठिन समय में डा बाबा साहब भीमराव रामजी आम्बेडकर दलितों, पिछड़ों, पीड़ितों के मुक्तिदाता और मसीहा बनकर अवतरित हुए।

उन्होंने हमें मुख्य धारा में लाने के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। कहा कि बाबा साहब के जन्मदिन के इस पवित्र व पावन दिन हम सब संकल्प ले कि हमें अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर डा बाबा साहब भीमराव रामजी आम्बेडकर जैसी अनेकों महान शख्सियतों को तैयार करना है, जिन्हे दुनिया सलाम करे। कहा कि हमें एकजुट रहना है, आर्थिक स्थिति से कमजोर परिवारों की सहायता करनी है, अपने अतीत को नही भूलना है और डा बाबा साहब भीमराव रामजी आम्बेडकर के महान उपकारों को हमेशा याद रखना है जिससे आने वाली पीढ़ियां शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक मेहनत कर हमारी कौम को और भी अधिक ताकत प्रदान करे और देश और दुनिया में कौम का नाम रोशन करें। कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हमारी जाति में विश्वभर में पूजित एक से बढ़कर एक संत, ऋषि और महर्षि और विद्धान हुए है जो आज भी समस्त संसार के लिए वंदनीय और पूजनीय है जो कि हमारी जाति की महानता को स्वयं सिद्ध करता है। इस अवसर पर नवीन कुमार, नितिन कुमार, राकेश कुमार, बीडीओ राधेश्याम, मास्टर संजीव कुमार, सुरेश कुमार सीएमओ ऑफिस, प्रमुख सामाजिक कार्यकर्त्ता व नेशनल अवार्डी विपुल जैन, शीतल प्रसाद वाल्मीकि, दलीप सिंह, धीर सिंह, सिताब सिंह, जगमेल सिंह, सोनिया मैड़म, अजय कुमार, समीर, दीपक कुमार सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!