बसें थमीं तो सक्रिय हुई सरकार, मंत्री अकबर ने संचालकों से की मुलाकात और बन गई बात, कल से फिर चलेंगी बसें

रायपुर/ बस आपरेटरों द्वारा बसेंं खड़ी करते ही सरकार सक्रिय हो गई । मंत्री अकबर ने आपरेटरों से मुलाकात की और हड़ताल वापस ले ली गई। यानी बुधवार से पुन: सड़क पर बसेंं दौड़ती नजर आएंगी| । मंत्री ने जल्द ही ऑपरेटरों के हक में फैसला लेने का आश्वासन दिया है।
छत्तीसगढ़ में अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर बस सेवा ठप कर आंदोलन में गए बस संचालकों और सरकार के बीच सुलह हो गया है। बस संचालक डीजल-पेट्रोल के बढ़ती कीमतें और खाली खड़ी बसों से टैक्स नहीं लेने की मांग को लेकर आंदोलन पर गए थे। इस पर कुछ शर्तों पर सरकार और बस संचालकों के बीच सहमती बनी है।
बस संचालक इसी बात पर अड़े थे कि जब तक सरकार किराया बढ़ाने पर मंजूरी नहीं देती, बसें नहीं चलाई जाएंगी। इस पर मंत्री अकबर ने महासंघ के पदाधिकारियों से कहा है कि उनके हक में सरकार जल्द ही फैसला लेगी। इसके बाद बस मालिकों ने बुधवार सुबह से बस सेवा दोबारा शुरू करने का एलान किया।
सरकार से सहमति के बाद अब बस संचालक किराया बढ़ाएंगे। जाहिर है बोझ आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। किराया कितना बढ़ेगा ये फिलहाल तय नहीं है। लेकिन एक अनुमान के मुताबिक हर रूट पर 20 से 30 रुपए की बढ़ोतरी हो सकती है। इसे लेकर परिवहन विभाग के साथ एक और बैठक बस मालिक कर सकते हैं।

  • Related Posts

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा।आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात
    error: Content is protected !!