फार्म हाउस के मालिक की हत्या, किचन में मिली लाश

कोरबा/ कोरबा जिले में एक हत्या का मामला सामने आया है। भूलासीडीह के पर्री झोरखी स्थित फार्म हाउस में एक वृद्ध की टंगिया से मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक लंबे समय से फार्म हाउस में अकेला रहता था। उनका बेटा रोज की तरह पिता से मिलने फार्म हाउस गया तो उन्होंने पिता के खून से लथपथ शव देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। यह पूरा मामला रजगामार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम बालेश्वर चौबे है, उनकी उम्र 73 वर्ष थी। वह भूलासीडीह के पर्री झोरखी स्थित फार्म हाउस में अकेले रहता था। मृतक बालेश्वर चौबे बालको के रिटार्यड होने के कुछ साल बाद पत्नी की मौत हो गयी और भुलसीडीह में दो एकड़ जमीन लेकर फार्म हाउस बनाकर रहने लगा गया। कुछ मवेशी भी रखा हुआ था। फॉर्म हाउस में सागौन बाड़ी और और फलदार पेड़ लगे हुए हैं। शनिवार की सुबह राजेश चौबे रोज की तरह पिता से मिलने गए थे। तो किचन के पास पिता के खून से लथपथ शव देखा। सीएसपी कोरबा और रजगामार पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड की मदद से आरोपी की तलाश में जुट गई है।

  • Related Posts

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    कोरबा 02 मार्च। जिले के केंदई रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!