प्रोफेसर को ज़िंदा जलाने वाला सिरफिरा छात्र गिरफ्तार, देखें विडिओ

इंदौर / मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के बीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी की प्रिंसिपल को जिंदा जलाकर मारने वाला सिरफिरा छात्र खाई में मिला था. जिसका वीडियो सामने आया है. प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा पर आग लगाकर आरोपी छात्र सुसाइड करने ऊंची पहाड़ी पर पहुंचा था. जहां वन समिति के कर्मचारी ने बातों में उलझाकर अपने पास बुलाया और पुलिस के हवाले कर दिया था. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी छात्र आशुतोष श्रीवास्तव आग में खुद भी झुलस चुका है. जो कि काफी डरा सहमा और कांप रहा है. उसके शरीर पर भी जख्म के निशान है. जली हुई अवस्था में आरोपी पानी मांग रहा है. कर्मचारी पूछ भी रहे हैं कि क्या हुआ है, किसने गले में नोचा है.

मामला पता चलने के बाद कर्मचारियों ने उसे पुलिस को सौंप दिया. यह वीडियो गिरफ्तारी के ठीक पहले का है, जब वो घटना के बाद आत्महत्या करने पहुंचा था. 18 अक्टूबर 2022 को आशुतोष अपना रिजल्ट लेने के लिए कॉलेज में आया था, लेकिन उसका रिजल्ट नहीं आया था. जिसके चलते गुस्साए आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया था. आरोपी पिछले साल बी फार्मेसी से पास आउट हुआ था. उसके पहले आरोपी को दो सब्जेक्ट में एटीकेटी भी आई थी. जिसकी परीक्षा देने के बाद आरोपी लगातार कॉलेज जाकर रिजल्ट की मांग कर रहा था, लेकिन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से ही उस समय तक मार्कशीट नहीं आई थी.

जिसके चलते आरोपी लगातार कॉलेज में आकर विवाद करता था. कॉलेज में आरोपी की मार्कशीट आने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी के पिता को फोन कर मार्कशीट ले जाने की जानकारी भी दी थी. लेकिन 20 फरवरी को अचानक आरोपी कॉलेज पहुंचा और प्रिंसिपल पर बाल्टी भरकर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी. प्रिंसिपल की गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई.

  • Related Posts

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    बालको ने फाइनल मुकाबले में शिक्षा विभाग की टीम को 57 रनों से हराया कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 के चैंपियन का ताज…

    Read more

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    कोरबा जिले में भू-विस्थापित व बेरोजगारों के परिवारों का मुद्दा एक बार फिर तूल पकड़ता जा रहा है। भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल ने केंद्रीय कोयला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी

    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: CSR फंड पर गरमाया सदन, मंत्री के जवाब पर भूपेश बघेल का तीखा तंज

    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: CSR फंड पर गरमाया सदन, मंत्री के जवाब पर भूपेश बघेल का तीखा तंज

    कोरबा: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 13 माह की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने किया हंगामा

    कोरबा: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 13 माह की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने किया हंगामा
    error: Content is protected !!