प्रेमी जोड़े ने बांकी डेम में लगाई छलांग, प्रेमी की मौत, प्रेमिका अस्पताल में

अंबिकापुर । नगर के एक प्रेमी जोड़े ने गुरुवार को नगर से 6 किलोमीटर दूर बांकी डेम में छलांग लगा दी। इस घटना में प्रेमी युवक की डूबने से मौत हो गई, वहीं प्रेमिका को लोगों ने बचा लिया। बताया जा रहा है कि युवक पड़ोस में रहने वाली पति खोई महिला के साथ शादी कर उसके साथ रहना चाहता था, लेकिन समाज को यह बात गवारा न होते देख दोनों ने साथ मरने के लिए बांकी डेम में छलांग लगा दी।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत संतोष शर्मा (22 वर्ष) का पड़ोस की महिला से प्रेम था। पति खोई महिला का एक बच्चा भी है। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाई थी, लेकिन यह बात समाज को मंजूर नहीं था जिस पर उन्होंने आत्महत्या जैसे कदम उठाने का फैसला लिया।
कोतवाली पुलिस के जांच अधिकारी एसआई राकेश यादव ने बताया कि संतोष शर्मा और उसके पड़ोस की महिला दोनों 2 दिन पूर्व से ही घर से लापता थे। आज दोनों दोपहर एक-डेढ़ बजे के करीब बांकी डेम पहुंचे और पानी में कूद गए। इस दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने महिला को तो बाहर निकाला लिया, लेकिन युवक को नहीं बचा पाए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची डायल 112 की टीम महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई। वहीं युवक के शव को डेम में कई घंटों की मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!