प्रेमिका ने ब्रेकअप करने को कहा तो कर दी हत्या, प्रेमी ने युवती कृष्णा की बेवफाई को लेकर उसे मौत की नींद सुला दी

कोरबा /कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम तुमान में हुए एक युवती की हत्या की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की टीम ने हत्या की तह तक जांच कर संदिग्ध आरोपियों से कड़ी पूछताछ में हत्यारे ने अपना गुनाह कबूल किया. हत्या की वजह प्रेम प्रसंग से संबंधित होना पाया गया है जिसमें प्रेमी ने युवती कृष्णा की बेवफाई को लेकर उसे मौत की नींद सुला दी.
तुमान हत्या कांड में पुलिस की गहन जांच में जो तथ्य आया है वह है स्वास्थ्य कर्मी दिगपाल दास गोस्वामी की बड़ी बेटी कृष्णा का तुमान के आमाभाठा के युवक संजय चौहान के साथ पिछले 7 वर्षों से प्रेम संबंध था. संजय कृष्णा के घर आया जाया करता था इस बात की जानकारी कृष्णा के घर वालों को भी थी.
कृष्णा कुमारी गोस्वामी की दोस्ती संजय के अलावा अन्य लड़के लड़कियों से भी थी और मोबाइल में बात चीत व चैटिंग किया करती थी. बता दें युवती कृष्णा की दोस्ती कटघोरा के एक युवक नेमेंद्र देवांगन से ऑनलाइन मोबाइल गेम के जरिये हुई और दोनों के बीच मोबाइल से व चैटिंग के जरिये बातचीत होने लगी, जिसकी भनक कृष्णा के प्रेमी संजय को हो गई. और संजय प्रेमिका कृष्णा से इस बात को लेकर नाराज़ था।
प्रेमी संजय चौहान घटना की शाम को युवती के घर पहुँचा और कृष्णा से कहा कि तू मझे धोखा दे रही है और मैं तुझे मार डालूंगा. तू किसी और लड़के से सम्बंध बना रही है. जिस पर कृष्णा ने उसकी बातों पर ध्यान न देते हुए उसे घर में बिठाया और कुछ देर बैठने के बाद वह वापस चला गया।
रात तकरीबन डेढ़ बजे वह बिना चप्पल व मोबाइल के युवती के घर पहुँचा और कृष्णा को डराकर उसके मोबाइल से अपने मोबाइल व कटघोरा के युवक नेमेन्द्र के मोबाइल पर कृष्णा से मैसेज पोस्ट करवाया की “मुझे बचा लो, मेरे पिताजी मुझे मार डालेंगे” उसके बाद कृष्णा के घर पर रखी साड़ी से कृष्णा का गला दबाकर घर के पीछे की बाड़ी में मार दिया. घटना के वक्त घर के सभी सदस्य नींद में थे. सुबह जब कृष्णा के पिता दिगपाल घर के पीछे बाडी में गए तो कृष्णा मृत अवस्था में पड़ी हुई थी और गले में साड़ी लिपटी हुई है तो उन्होंने कृष्णा के गले से साड़ी के फंदे को हटाया और देखा तो कृष्णा मर चुकी थी. घटना की सूचना कटघोरा थाना में दी गई।
कटघोरा पुलिस के थाना प्रभारी व उप निरीक्षक अशोक शर्मा द्वारा की गई कड़ी पूछताछ में पुलिस को मिली जानकारी अनुसार दिगपाल दास गोस्वामी अपनी बड़ी बेटी कृष्णा की शादी सूरजपुर में करना चाह रहा था लेकिन बेटी कृष्णा इस शादी को लेकर इंकार कर रही थी जिसे लेकर बाप बेटी में अक्सर विवाद चलता रहता था इस बात की जानकारी कृष्णा के प्रेमी संजय को थी और इस बात का फायदा उठाकर सबसे पहले घटना के दिन उसने कृष्णा को धमकाकर अपने व कटघोरा के युवक नेमेन्द्र देवांगन के मोबाइल में पिता के खिलाफ मैसेज करवाया ,जिससे पूरा गुनाह पिता की ऊपर आये.
हत्या की जांच में पहुचे सायबर सेल व खोजी बाघा ने भी मृतका कृष्णा कुमारी गोस्वामी के पिता को ही हत्यारा बनाया. सायबर सेल ने जांच में पाया की कृष्णा के मोबाइल से मैसेज किया गया है जिसमें कृष्णा के द्वारा लिखा गया था कि उसे पिता से उसको जान का खतरा है. और दिगपाल द्वारा सुबह मृतका के गले से साड़ी के फंदे को हटाना भी खोजी बाघा द्वारा दिगपाल को निशानदेही होना बताया गया था. लेकिन उसके बाद भी पुलिस इस जांच से संतुष्ट नही थी जिसपर कटघोरा पुलिस द्वारा पिता पुत्र समेत 4 लोगो को संदेही के रूप में पूछताछ के लिए थाना लेकर आये थे ।
तुमान हत्याकांड में युवती कृष्णा की हत्या में कृष्णा के पिता और भाई तथा प्रेमी संजय चौहान व कटघोरा के युवक नेमेन्द्र देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई लेकिन पिता ने बार बार कहा कि उसने ये हत्या नहीं कि है. लेकिन कटघोरा निरीक्षक अविनाश सिंह की सूझबूझ तथा उप निरीक्षक अशोक शर्मा ने अपने अंतिम कार्यकाल से पहले अपने अनुभव से सायबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान कर ली और कड़ी पूछताछ में आरोपी संजय चौहान ने हत्या का गुनाह कबूल किया.
सायबर सेल से जानकारी मिली कि संजय अपना मोबाइल कभी बंद नहीं करता और जब भी वो कृष्णा के घर जाता था तो भी मोबाइल लेकर जाता था लेकिन घटना के दिन उसका मोबाइल बंद था और वह मोबाइल लेकर नहीं गया हुआ था कृष्णा के मोबाइल से मैसेज खुद न लिख कर उसने कृष्णा से मैसेज लिखा कर पोस्ट करवाया ताकि हत्या का मामला पिता पर लगे। और पुलिस की पकड़ से दूर रहे।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!