कोरबा । दीपका थानांतर्गत कसाई पाली पावर प्लांट से विगत 9 अक्टूबर को चोरी हुवे लगभग अस्सी हजार रुपये के सरिया के मामले में दीपका पुलिस ने आठ लोगो को गिरफ्तार किया है।जिसमे चोरी का माल खरीदने वाले भी शामिल है।संजय उर्फ गणेश अगरिया 22 वर्ष,पंकु यादव पिता मंगल 23,संजू पिता घासीराम 27 वर्ष,बंधन पिता समार साय,संतोष गोंड़ पिता भगत गोंड़ 37 वर्ष,जदुराम पिता भुवन कुर्मी 42,सीताराम पिता सिदार 36,परदेशी पिता बिपत सिंह 32,को आज दीपका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।इस पूरे मामले को पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के निर्देशन में सीएसपी दर्री खोमन लालसिन्हा, थानाप्रभारी दीपका हरीश तांडेकर,स. उ. नि. मनोज मिश्रा,प्रधानआरक्षक बृजमोहन कस्यप,जगजीवन कंवर,राजेश कंवर की प्रमुख भूमिका रही।








Comments are closed.