पूर्व मंत्री दयालदास बघेल पर उनकी ही सास ने लगाया जमीन हड़पने का आरोप

बेमेतरा/नांदघाट/ नवागढ़ के पूर्व विधायक व रमन सरकार में मंत्री रहे दयालदास बघेल के खिलाफ उनकी ही सास ने जमीन हपडने एवं धमकाने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा हेतु नांदघाट थाने में आवेदन दिया है। पूर्व मंत्री के खिलाफ उनके ही परिवार से इस तरह के गम्भीर आरोपो से पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पूर्व मंत्री की सास राजपती बाई द्वारा दिये आवेदन में उल्लेख किया गया कि आज से लगभग 20 वर्ष दोनों वह औऱ उनके पति अलग रहते थे। राजपति अपने बड़े पुत्र लखनलाल तो वही उनके पति पदुमलाल अपने छोटे पुत्र भरत लाल के पास रहता था।

राजपति के अनुसार पदुमलाल के नाम पर 4 एकड़ जमीन थी जो कि वह राजपति को मायके से मिले जमीन को बेचकर अपने नाम पर खरीदा था। उसमें से पदुमलाल पर दबाव डालकर भरत कुर्रे के दोनों पुत्र प्रमोद तथा तामेश्वर के नाम पर क्रमशः 0.37 व 1.31 हेक्टेयर जमीन को दर्ज कर दिया गया है। इसी बीच पदुमलाल का 10 फरवरी को निधन हो गया।

सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार पति की मृत्यु पश्चात राजपति की चूड़ी तोड़ने की प्रक्रिया किया जाना है लेकिन राजपति का कहना है कि जब तक उसके संपत्ति को वापस नहीं किया जाएगा तब तक दशगात्र कार्यक्रम में वह शामिल नहीं होगी। लेकिन उनपर जबरदस्ती दबाव डाला जा रहा है।

राजपती ने आरोप लगाया है कि उसके पुत्र भरत कुर्रे का लगभग 2 एकड़ जमीन को उनकी पुत्री अमला बघेल पति दयालदास बघेल के नाम पर दान पत्र लिखा कर दर्ज करा दिया गया है। सास के अनुसार दामाद पूर्व मंत्री दयालदास बघेल के द्वारा सोची समझी रणनीति के तहत जालसाजी व धोखाधड़ी किया गया।

राजपति ने पत्र में उल्लेख किया है कि , उसके नाती मुकेश, प्रमोद, तामेश्वर तीनों को सामने लाकर दयालदास बघेल पूर्व मंत्री ने उसके अधिकार की जमीन को हड़प कर दशगात्र कार्यक्रम में चूड़ी तुड़वाने के लिए उस पर जबरदस्ती मारपीट कर उठाकर ले जाने की आशंका है। जिससे वह काफी डरी हुई हैं इसलिए राजपती ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

  • Related Posts

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    एमिटी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल रायपुर राज्यपाल रमेन डेका एमिटी विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पं. दीनदयाल…

    Read more

    100 सीटर कन्या छात्रावास में भूत-प्रेत का साया, छात्राएं करती है असामान्य हरकतें हॉस्टल अधीक्षिका ने जिला शिक्षा अधिकारी को घटना की जानकारी दी कोरबा 27 फरवरी। जिले के पोड़ी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

    कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम
    error: Content is protected !!