पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के पहले लोकपर्व हरेली तिहार की कोरबावासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के पहले लोकपर्व हरेली तिहार की कोरबावासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

  पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की पहला लोकपर्व हरेली तिहार की कोरबावासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । हरेली के अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि परंपरागत रूप से खेती – किसानी, हरियाली और पर्यावरण को समर्पित हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ के लोगों के प्रकृति के प्रति प्रेम और समर्पण को दर्शाता है ।

छत्तीसगढ़ के गांव – गांव में हरेली का पर्व बड़े उत्साह और उमंग से मनाया जाता है । श्री अग्रवाल ने कहा कि कृषि के काम आने वाले सभी तरह के उपकरणों की साफ – सफाई और पूजा अर्चना करने का विशेष दिन हरेली तिहार पर मैं प्रदेश में अच्छी फसल की कामना छत्तीसगढ़ महतारी से करता हूं।

पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने बताया कि दर्री डेम के पास स्थित भवानी मंदिर के पास छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में 24 जुलाई 2025, दिन गुरूवार को छत्तीसगढ़ तथा कृषि उपकरणों की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया जावेगा साथ ही छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का माता को भोग लगाया जावेगा ।

इस अवसर पर विगत 21 वर्षों से निरंतर प्रति वर्ष छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति संवर्धन सेवा समिति कोरबा के पदाधिकारियों के द्वारा छत्तीसगढ़ी खेल प्रतियोगिता जैसे- गेड़ी दौड़, नारियल फेक स्पर्धा का आयोजन कराया जाता है तथा मंचीय कार्यक्रम के साथ – साथ, छत्तीसगढ़ी गीत व नृत्य सुवा नाच का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है,

इस अवसर पर महिलाएं छत्तीसगढ़ी परिधान हरियाली का प्रतीक हरे रंग के परिधान के साथ – साथ छत्तीसगढ़ी जेवर- पाजेब, करधनी आदि पहनकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचती है । श्री अग्रवाल ने बताया कि हरेली तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी को लगाये गये भोग का प्रसाद भी श्रद्धालुजनों को दिये जाते हैं ।

इस आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति को छत्तीसगढ़ की परंपरा को बचाते हुए आगे बढ़ाने के लिए पिछले 21 वर्षों से लगे छत्तीसगढ़ महतारी संवर्धन सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मैं हार्दिक बधाई देता हूं तथा हरेली पर्व की क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं ।

हरेली का यह तिहार एवं छत्तीसगढ़ महतारी की कृपा से कोरबावासियों के वैभव, ऐश्वर्य उन्नति, प्रगति, स्वास्थ्य, समृद्धि तथा दीघार्यु होने का कामना के साथ सभी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।

  • Related Posts

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    अंजनी कुमार साहू सीपत,,,,,7मार्च को सीआईएसएफ दिवस सप्ताह (03.03.2026 से 10.03.2026) के अंतर्गत सीआईएसएफ यूनिट एनटीपीसी सीपत द्वारा Dy. Commandant कपिल सुधाकर कामडी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तिरंगा रैली…

    Read more

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

     कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर धू-धू कर जली चारपहिया वाहन,वाहन बना आग का गोला: शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ
    error: Content is protected !!