
कोरबा / छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में पूर्व गृहमंत्री व विधायक ननकीराम के बेटे संदीप कंवर ने बीती रात जमकर हंगामा किया। पूर्व गृहमंत्री के बेटे का शराब के नशे में किये गए हंगामा के इन वीडिओ के बाद से जमकर आलोचना हो रही है तो कई लोग चटखरे ले रहे है। शराब के नशे में नेताजी ने जमकर गालीगलौच की । बस स्टैंड में यात्रियों से की बदसलूकी गाली गलौज करते नजर आ रहे है संदीप कंवर।
पूर्व गृहमंत्री व वर्तमान विधायक ननकीराम कंवर के पुत्र जिला पंचायत सदस्य संदीप कंवर ने शराब के नशे में बस स्टैंड में यात्रियों से सरे आम गाली गलौज करते रहे।बताया जा है कि शहर के ट्रांसपोर्ट नगर नया बस स्टैंड में शुक्रवार की देर शाम संदीप कंवर के वाहन को किसी बस ने टक्कर मार दी। इस दौरान संदीप कंवर नशे में थे जो बस स्टैंड से गुजरने वाली हर बस के सामने बैठकर हंगामेबाजी करते रहे। हालांकि बाद में लोगों की समझाइस के बाद वह वहां से चले गए।








Comments are closed.