पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के जयंती को सुशासन दिवस के रूप में तीन दिनों तक मनाया जाएगा

तिल्दा/नेवरा/ भाजपाइयों ने किया अटल बिहारी वाजपेई को नमन भारतीय जनता पार्टी तिल्दा शहर मंडल के द्वारा भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जयंती के अवसर पर उन्हें याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया । इस अवसर पर जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल ने कहा कि अटल जी के जयंती को सुशासन दिवस के रूप में सभी मंडलों में और मंडल के सभी बूथ में बूथ अध्यक्षों के नेतृत्व में 3 दिनों तक सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाना सुनिश्चित है। वहीं उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई एक निष्पक्ष पत्रकार और कवि रहे और उनका भारत के राजनीति में एक विशेष योगदान है । अटल जी वह नेता थे जिसे सभी पार्टी के लोग उन्हें मानते हैं और सम्मान करते हैं कार्यक्रम में उपस्थित टंकराम वर्मा जिलापंचायत उपाध्यक्ष रायपुर ने भी संबोधित किया उन्होंने अटल के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा लिखे गए कविता को लोगों के सामने पढ़ा साथ ही 27- 12- 2021 को सीएमओ नगरपालिका के खिलाफ घेराव धरना प्रदर्शन के विषय में भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षद और मंडल के पदाधिकारियों के बीच में चर्चा किया गया । साथ ही मंडल के अध्यक्ष ईश्वर यदु और मंडल महामंत्री सौरभ जैन ने सभी पार्षद और पार्षद पद के प्रत्याशी रहे लोगों से विशेष रुप से इस धरना प्रदर्शन में उपस्थित रहने का आग्रह किया । चर्चा में सभी ने सीएमओ के द्वारा नगरपालिका में किये जा रहे भ्रष्टाचार पर क्रमवार कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत के लिए ज्ञापन तैयार किया गया है व मंडल के महामंत्री और पार्षद मनोज कुमार निषाद ने बताया कि धरना प्रदर्शन के दिन नगर के विभिन्न वार्डों से भारी संख्या में लोगों की आने की तैयारी है जिसका नेतृत्व पूरे 22 वार्ड के पार्षद और पार्षद पद के प्रत्याशियों के द्वारा किया जाना है और बूथ के अध्यक्ष को भी दायित्व दिया गया है कि वह इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें । बैठक में राम पंजवानी जिला कोषाध्यक्ष , चंद्र कुमार पाटिल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, विकास सुखवानी उपाध्यक्ष नगर पालिका, लक्ष्मीचंद नागवनी पूर्व मंडल अध्यक्ष,भागबली साहू मंडल अध्यक्ष ग्रामीण,टेकराम यादव महामंत्री ग्रामीण, केयूर भूषण शर्मा महामंत्री ग्रामीण, नरसिंह वर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष ग्रामीण, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा,कृष्णा शर्मा पार्षद,विकास कोटवानी पार्षद ,रवि सेन पार्षद,सतीश कुमार निषाद पार्षद,चंद्रकला वर्मा पार्षद, सुधा चौबे पार्षद,दुर्गा पटेल पार्षद, लुक्रम बघेल पार्षद,राजकुमार पार्षद, उमा देवी यदु पार्षद,कृपाराम पटेल, सागर पंजवानी,यशवंत सेन, संतोष साहू , अशोक यादव,अनुराधा वर्मा , मुन्नी गिरी गोस्वामी,अमरजीत पासवान, विनोद नेताम,राजू कुरैशी, सुखदेव वर्मा ,गणेश शर्मा,प्रियांक सोनी ,चरण जांगड़े,विक्की यादव , आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!