पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बागपत को पुण्यतिथि पर किया गया याद

  • श्रद्धांजली सभा में शकुन यादव के महानव्यक्तित्व और समाजसेवी कार्यो पर डाला गया प्रकाश
  • शकुन यादव की तृतीय पुण्य तिथि पर हैमर थ्रो खिलाड़ी तान्या चौधरी को किया गया सम्मानित

बागपत/उत्तर प्रदेश/ से विवेक जैन की रिपोर्ट…

जिला पंचायत बागपत की पूर्व अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अभयवीर यादव की माता स्वर्गीय शकुन यादव की तृतीय पुण्य तिथि बालैनी स्थित शकुन शक्ति स्टड फार्म पर मनाई गयी। इस अवसर पर हवन और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगो ने शिरकत की और शकुन यादव को श्रद्धासुमन अर्पित किये व शकुन यादव के महान व्यक्तित्व और समाजसेवी कार्यो पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर हैमर थ्रो की खिलाड़ी तान्या चौधरी को सम्मानित किया गया। अभयवीर यादव ने बताया कि तान्या चौधरी ने हैमर थ्रो में समाजवादी अखिलेश स्पोर्टस एकेडमी – सासा की तरफ से पिछले 2 वर्षो में राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई पदक प्राप्त किये है और वह राष्ट्रीय स्तर पर सासा और प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। तान्या चौधरी के अच्छे व कुशल प्रशिक्षण के लिए उनको 36000 रूपये की धनराशि देकर उसका उत्साहवर्धन किया और उसको सम्मानित किया। अभयवीर यादव ने बताया कि 16 फरवरी 2021 को शकुन यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर शकुन यादव फाउंडेशन नाम से एक संस्था की स्थापना की गयी थी। फाउंडेशन के द्वारा पिछले 3 वर्षों से प्रतिभावान खिलाड़ियों को उनके कुशल प्रशिक्षण हेतु आर्थिक रूप से मदद की जाती है व सामाजिक क्षेत्रों सहित विभिन्न क्षेत्रों में समाज के कल्याण के लिए कार्य किये जाते है। इस संस्था ने कोरोना काल में गरीब लोगों को निशुल्क राशन व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। शकुन यादव फाउंडेशन के अंतर्गत 2021 में बालैनी स्थित ग्राउंड़ पर समाजवादी अखिलेश स्पोर्टस एकेडमी – सासा की स्थापना की गयी, जिसमें जिले से लगभग 2500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। संस्था द्वारा बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन किया गया और उनके अच्छे प्रशिक्षण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवायी जा रही है और समय-समय पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का संस्था द्वारा उत्साहवर्धन किया जाता है। शकुन यादव की पुण्यतिथि पर जरूरतमंद लोगों की सहायता की गयी और विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं में दान किया गया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल यादव, नरेंद्र यादव, सपा प्रभारी रामबाबू आर्य, समरपाल चौधरी, निर्देश चौधरी, रमन गुर्जर, भालेन्द्र यादव, लियाकत चौधरी, जितेन्द्र यादव, रविन्द्र यादव, पपीत यादव, रेखा यादव, हरिपाल यादव, काले प्रधान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी

    नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से 25 फरवरी से लगातार स्वच्छता महाअभियान चलाया जा रहा है। अभियान के चौथे दिन शनिवार को…

    Read more

    भक्ति और सत्संग हमें लायक बनाती है : पं. राजकुमार शर्मा

    रिपोर्टर – अंजनी साहू सीपत। समीपस्थ मोपका में यादव परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ संगीतमय कथा के तृतीय दिवस श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण रहा। कथा वाचन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी

    KORBA : नाली में अपशिष्ट डालने पर होटल संचालक पर 5000 रुपये जुर्माना, निगम का स्वच्छता महाअभियान जारी

    भक्ति और सत्संग हमें लायक बनाती है : पं. राजकुमार शर्मा

    भक्ति और सत्संग हमें लायक बनाती है : पं. राजकुमार शर्मा

    श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ रहा कोरबा के श्याम बाबा मंदिर में, वर्षों पहले हुई घटना ने लोगों को किया प्रभावित

    श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ रहा कोरबा के श्याम बाबा मंदिर में, वर्षों पहले हुई घटना ने लोगों को किया प्रभावित

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”
    error: Content is protected !!