पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र घोटाले की जांच की जाए

कुदुरमाल पंचायत में पी एम आवास घोटाला की विधायक कंवर ने की जांच की मांग

 कोरबा । ग्राम पंचायत कुदुरमाल में 200 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए अपात्र बता दिया गया है। यहां की महिलाओं ने मामले में पंच, सरपंच और सचिव के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब पूर्व गृहमंत्री और रामपुर विधायक ननकीराम कंवर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने और हितग्राहियों का नाम जोड़ने का आग्रह किया है। कंवर का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2011 की जनगणना सूची में जिनका नाम है, इन लोगों को पात्र से अपात्र कर दिया गया है। उनका घर अभी भी खपरैल और प्लास्टिक से ढका हुआ है। हितग्राहियों ने इसकी शिकायत जिला पंचायत सीईओ से भी की है। शिकायत के बाद जिला पंचायत सीईओ ने जनपद सीईओ से जांच-प्रतिवेदन भी मांगा है। जिन लोगों का नाम काटा गया है, वे सभी पात्र हैं। ऐसे लोगों को योजना का लाभ मिलना चाहिए। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही आवास मित्रों को हटा दिया गया है। 2 साल बाद भी मानदेय नहीं मिला है। पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। विधायक ने केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को भी हितग्राहियों के आवासों की तस्वीर भेजी है।
जिला पंचायत के एपीओ बीपी भारद्वाज का कहना है कि पात्र और अपात्र की सूची का अनुमोदन ग्राम सभा में कराया जाता है। इसके अनुसार ही पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिया जाता है, जिनका सूची में नाम कट गया है, उनको लाभ नहीं मिलता।

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!