पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने किया नगर पुलिस अधीक्षक दर्री के नए कार्यालय भवन का लोकार्पण

कोरबा/दर्री/ दर्री थाना में संचालित नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय अब नए हाईटेक कार्यालय में तब्दील हो गया है।
पुलिस अधीक्षक कोरबा भोज राम पटेल द्वारा अपराध और कानून-व्यवस्था में कसावट लाने थाना चौकियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इस कड़ी में सीएसपी कार्यालय को हाईटेक बनाते हुए नवीन कक्ष का शुभारंभ किया गया है ।
नगर पुलिस अधीक्षक का कार्यालय व्यवस्था के तहत पुराना थाना भवन में संचालित हो रहा था। सुविधा की कमी को देखते हुए दर्री सीएसपी खोमन लाल सिन्हा ने कार्यालय को हाईटेक करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नई जान डाल दी है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह भवन जिले का मॉडल हो सकता है। इससे पहले भी दर्री थाना की चर्चा जिले और राज्य में हो चुकी है । यहां पहुंचे राष्ट्रीय स्तर के नेता हों या फिर राज्य के अधिकारी जनप्रतिनिधि सभी दर्री थाने की प्रशंसा करते रहे है। अब नए सीएसपी कार्यालय में सुविधाएं बढ़ने से निश्चित ही इसका लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा।
दर्री सीएसपी कार्यलय के उद्घाटन समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर,आर.आई संजय साहु, डीएसपी ट्रैफिक शिव चरण सिंह परिहार, दर्री सीएसपी खोमन लाल सिन्हा, कटघोरा एस.डी.ओ.पी ईश्वर त्रिवेदी, थाना प्रभारी राजेश जांगड़े सहित दर्री थाना का पुरा स्टाफ उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा। जिले के हरदीबाजार थाना अंतर्गत गुमिया के पास भारतमाला रोड पर शनिवार को दोपहर सड़क हादसे में कोरबा का एक बड़े व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया जहां…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त
    error: Content is protected !!