पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, हत्या का प्रयास सहित 7 अन्य गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज

पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, हत्या का प्रयास सहित 7 अन्य गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज

कोरबा। बांगो थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटना की सूचना पर अपराध दर्ज किया गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिन पर हत्या का प्रयास सहित 7 अन्य गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है। बांगो क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के साथ किए गए हुज्जतबाज़ी व हमले के मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ मामला भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 191(2), 191(3), 190, 221, 296, 121(1), 132 एवं 109 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। जिसमें पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट, उनकी हत्या की नीयत से हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा सार्वजनिक शांति भंग करने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। थाना बांगो में तैनात आरक्षक क्रमांक 50 अनिल कुमार पोर्ते, आरक्षक 298 अभिषेक पाण्डेय एवं आरक्षक 651 गजेन्द्र बिंझवार ग्राम बगबुड़ा निवासी राजेश सोनी द्वारा दिए गए चोरी की सूचना पर गांव पहुंचे थे। जांच दल ने ग्राम बगबुड़ा पहुँचकर संदिग्ध भंजू यादव को बुलाया। पूछताछ के दौरान भंजू यादव ने अचानक आक्रमण करते हुए आरक्षक अनिल कुमार से मारपीट की तथा गाली-गलौज एवं जातिसूचक टिप्पणियों के साथ मुक्के-लाठी से हमला किया। जब अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया तो भंजू यादव के परिवार के सदस्यों लक्ष्मण यादव, लाल अहिबरन, विश्राम यादव एवं भजन यादव ने भी पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया। पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर वहां से निकलने में सफल रहे तथा घटना की सूचना थाना प्रभारी को दी। आरोपी लक्ष्मण यादव, लाल अहिबरन, विश्राम यादव एवं भजन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी

  • Related Posts

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…
    error: Content is protected !!