पुरानी विवाद को लेकर हत्या एवं जानलेवा हमला करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा/नेवरा/ से निखिल वाधवा की रिपोर्ट…

तिल्दा/ नेवरा/ प्रार्थी सुनील पाल ने थाना नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अल्ट्राट्रेक सीमेंट संयंत्र सेंचुरी बैकुंठ गौशाला के मकान में रहता है तथा गौशाला में डेयरी का काम करता है। दिनांक 31.03.2023 को कुंदरू निवासी प्रार्थी के मामा जितेन्द्र पाल का लडका आयुष पाल ने प्रार्थी को फोन कर बताया गया कि ग्राम जलसो के आशु, ईशु ,फेन्टा, रवि एवं उसके अन्य साथीगण कार मोटर सायकल से आये तथा घर में जबरन घुसकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का और चाकू, पत्थर, लाठी, डंडा वगैरह से मारपीट कर चले गये है।

जिस पर प्रार्थी अपने मामा जितेन्द्र पाल के घर कुंदरू गया देखा तो उसके मामा जितेन्द्र पाल घर के हाल में लहु लुहान गिरा पडे थे मामाजी होश में थे किन्तु ठीक से बातचीत नही कर पा रहे थे तथा कुछ दूरी पर हाल में ही आयुष भी लहु लुहान पडा था। प्रार्थी के मामाजी जितेन्द्र पाल के पीठ भाग में कई जगह, चेहरा एवं बायें बांह के भुजा के उपर किसी धारदार वस्तु से मारने से चोटे लगी थी, इसी प्रकार आयुष पाल के भी पेट में दो जगह, बायें हाथ की कलाई में, दाहिने पैर जांघ, सिर, पीठ एवं बायें कंधा में किसी धारदार वस्तु से मारने से चोटें लगी थी।

प्रार्थी अपने मामा जितेन्द्र पाल एवं भाई आयुष पाल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती किया कि उपचार के दौरान प्रार्थी के मामा जितेन्द्र पाल की मृत्यु हो गयी। कुछ दिन पूर्व दीपावली के समय आशु, फेन्टा वगैरह के द्वारा प्रार्थी के मामा जितेन्द्र पाल को ठेकेदारी करता है एक लाख रूपये दे देना नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने की जानकारी मामा जितेन्द्र पाल ने प्रार्थी को बताया था। पैसा नहीं देने के कारण से ही आशु, ईशु, फेन्टा, रवि एवं उसके अन्य साथीगण एक राय होकर प्रार्थी के मामा जी जितेन्द्र पाल एवं उसका लडका आयुष पाल की हत्या करने की नियत से उसके घर में जबरन प्रवेश कर गाली गुप्तार करते हुये जान से मारने की धमकी देकर चाकू, पत्थर, लाठी, डंडा वगैरह से मारपीट कर मामाजी जितेन्द्र पाल की हत्या किये है तथा मामाजी जितेन्द्र पाल के लडका आयुष को प्राणघातक वार कर गंभीर चोट पहुचाएं।

जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना नेवरा में अपराध क्रमांक 143/23 धारा 147, 148, 149, 294, 506बी, 458, 302, 307 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री नीरज चन्द्राकर, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम के सदस्यों द्वारा घटना के संबंध प्रार्थी सहित आसपास के लोगांे पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर प्रकरण में संलिप्त 05आरोपी आशु उईके, शुभम घोष उर्फ राजा, विकास घोष उर्फ सुभाष घोष, बलराम यादव उर्फ राजा एवं शिव कुमार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना मंे प्रयुक्त 02 नग कार एवं 01 नग मोटर सायकल जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी

01.आशु उईके पिता मुन्ना उईके उम्र 26 साल निवासी ग्राम जलसो थाना तिल्दा नेवरा रायपुर

02.शुभम घोष उर्फ राजा पिता सुप्रिया घोष उम्र 26 साल निवासी हिमालयन हाईट्स थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर

03.विकास घोष उर्फ सुभाष घोष पिता सुप्रिया घोष उम्र 24 साल निवासी हिमालयन हाईट्स थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर

04.बलराम यादव उर्फ राजा पिता इन्दरभान यादव उम्र 29 साल निवासी ग्राम कुंदरू थाना तिल्दा नेवरा रायपुर

  1. शिव कुमार उईके पिता कोदू उईके उम्र 26 साल निवासी ग्राज जलसो थाना तिल्दा नेवरा रायपुर
  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!