पुरानी बस्ती में सभापति नूतन सिंह का भव्य स्वागत अभिनंदन

☆ बगावत का सवाल कैसा, सभापति का चुनाव सर्व सम्मति से हुआ है – नूतन सिंह ठाकुर

कोरबा/ पुरानी बस्ती में नगर पालिक निगम के नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर का ऐतिहासिक स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा – बगावत बागी जैसी कोई बात नहीं है सभापति का चुनाव सर्व सम्मति से होता है और कोरबा में यही हुआ है मैं भाजपा का पार्षद था सभापति हूं निष्कासन हुआ है यह एक अलग बात है मगर मैं सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करूंगा और 2 साल नहीं मैं 5 साल तक सभापति रहूंगा यही नहीं अभी तो मुझे 43 वोट मिले हैं ऐसा कोई मौका आया तो मुझे 50 से ज्यादा वोट मिलेंगे। अपने लंबे उद्बोधन में नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि कोरबा पुरानी बस्ती का हमेशा राजनीतिक सामाजिक कार्यों मे अन्यतम स्थान रहा है और रहेगा आने वाले समय में समय में वार्ड और नगर को हम विकास के रास्ते पर लेकर जाएंगे।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर मूर्खधिराज के रूप में आसंदी पर विराजमान मजदूर किसान नेता मूरित राम साहू ने अपने संबोधन ने कहा कि नूतन सिंह ठाकुर ने सभापति का चुनाव एक भूमिपुत्र के रूप में जीत दर्ज करके और पुरानी बस्ती का सम्मान बढ़ाया है अभी हम सब मिलकर के उन्हें सहयोग करते रहेंगे।
इस अवसर पर आयोजित गरिमामय समारोह का संचालन सनंददास दीवान कर रहे थे पूर्व पार्षद धर्म निर्मले ने कहा भाई नूतन सिंह ठाकुर ने कोरबा पुरानी बस्ती का सम्मान बढ़ाया है सभापति के रूप में उनका कार्य व्यवहार महत्वपूर्ण होगा। लोक सदन के प्रधान संपादक सुरेशचंद्र रोहरा ने कहा कोरबा के इतिहास में नूतन सिंह ठाकुर की विजय ऐतिहासिक है जो कभी नहीं भुलाई जाएगी। सुनील जैन ने कहा भाई नूतन सिंह ठाकुर क्षेत्र का विकास करेंगे ऐसी उम्मीद है।एहसान खान, प्रकाश तिवारी ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर शिव शंकर अग्रवाल, अशोक श्रीवास, विमल थवाईत, बजरंग सोनी बोधसिंह ठाकुर, मनीष शर्मा, सुरेश पटेल, लक्ष्मी कांत जोशी खगेश्वर सिंह ठाकुर, गुड्डा सिंह ठाकुर मो युनूस, गोपाल कृष्ण तिवारी, नरेंद्र मेहता, रमेश रोहरा इकबाल कादरी, रिंकू साहू टिकेश्वर सिंह, अब्दुल गनी मोहम्मद मजीद आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें
    error: Content is protected !!