
कोरबा/ जिले की जनपद पंचायत पाली में भाजपा समर्थित पूर्णिमा शोभा सिंह जगत निर्वाचित हुई है। इनके अध्यक्ष चुन लिए जाने से समर्थकों में हर्ष व्याप्त है और विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं सभी जनपद सदस्यों के सहयोग से जनपद अध्यक्ष पूर्णिमा शोभा सिंह जगत निर्वाचित हुई है l पूर्णिमा शोभा सिंह जगत ने कहा कि उन्हें जनता की सेवा का अवसर मिला है वे क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगी।







Comments are closed.