पानी के लिए मचा है हाहाकार बून्द बून्द पानी के लिए तरस रही है जनता कोरोना काल में जहा प्रशाशन जनता को बार बार हाथ धोने को कह रही है वही तिल्दा की जनता पीने के पानी के लिए तरस रही है

तिल्दा नेवरा से निखिल वाधवा की रिपोर्ट-

तिल्दा/ नेवरा/ नगरपालिका विभाग के अधिकारी के अड़ियल रवैये का खामियाजा जनता भुगत रही है ।
सांसद सुनील सोनी बीते दिनों नगर आ करके नगर पालिका के अधिकारी को पानी की समस्या को हल करने के लिए फटकार लगाई थी उनके जाते है नगर की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है । क्योकि सांसद के बातो का नगर पालिका के अधिकारी पर कोई असर नहीं दिख रहा है । तिल्दा नेवरा के विभिन्न इलाकों में जल संकट ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अधिकतर इलाके में लोगों को पानी नहीं मिल रहा है । नगर के सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है चारो तरफ गंदगी ही गंदगी है । नालियों में बदबू और कचरे का भंडार है शहर की स्ट्रीट लाइट दिन में चालू रहता है रात में बंद ।नगरपालिका विभाग के अधिकारी के अड़ियल रवैये होने से यह स्थिति बनी है।।नगर पालिका के सी ऍम ओ जी डी डहरिया को जब भी पानी की समस्या के बारे में पूछा जाता है उनके द्वारा रटा रटाया जवाब मिलता है की एनीकेट में बिजली की समस्या हो रही है मोटर पम्प ख़राब हो गया है । कल से पानी आ जायेगा और पत्रकारों के कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इंकार कर देते है ।
नगर के 22 वार्डो की जनता का कहना है की अधिकारी की मनमानी का विरोध जनप्रतिनिधियों द्वारा नहीं किया जाना कई संदेहो को जन्म दे रहा है तथा इसका खामियाजा नगर की जनता को कब तक सहना पड़ेगा ये कहना अभी मुश्किल है । सोचनीय बात यह यह है की पानी की जद्दोजहद में कोरोना का जो संक्रमण फ़ैल रहा है उसका जिम्मेदार आखिर कौन है । प्रशाशन के कोरोना गाइड लाइन की पानी के लिए धज्जिया उड़ रही है । जनप्रतिनिधियों के बातों का कोई भी असर नगर पालिका के अधिकारी के ऊपर नहीं हो रहा है और इन सबके बीच में जनता पीस रही है । पालिका के कई पार्षद अपने खर्चे पर जनता को पानी उपलब्ध करा कर मिसाल बन रहे है वह अपने वार्ड में ही नहीं दूसरे वार्डो में भी टेंकर की सप्लाई कर रहे है । ड्राइवर नहीं आता है तो खुद पानी का टेंकर ले करके जनता की सेवा कर रहे है वही कई पार्षद मूक दर्शक बनकर चुप चाप मलाई खा रहे है ।

  • Related Posts

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…
    error: Content is protected !!