पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों को बोर का पानी मिलने से उनके चेहरे खिल उठे,लोगों ने विकास कोटवानी का आभार जताया

तिल्दा नेवरा से निखिल वाधवा की रिपोर्ट-

तिल्दा/नेवरा/ नगर पालिका के सबसे सक्रिय और वार्डवासियों के चहेते पार्षद विकास कोटवानी ने लोगों को एक और सौगात दी । उन्होंने वार्डवासियों की माँग पर बोरखनन कराया. पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों को बोर का पानी मिलने से उनके चेहरे खिल उठे ।
प. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्र.16 के पार्षद और भाजयुमो के रायपुर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विकास कोटवानी ने नगर पालिका अध्यक्ष लेमीक्षा गुरु डहरिया की उपस्थिति में कर्मचारी भवन चौक के पास विधि-विधान से पूजा अर्चना कर और श्रीफल तोड़कर बोर खनन का भूमिपूजन किया । लंबे समय बाद माँग पूरी होने से वार्डवासी ख़ुशी से गदगद हैं । लोगों का कहना है कि पार्षद ने हमारी माँग को गंभीरता से लिया और नगर पालिका से पूरा कराया । इससे हमें बहुत ख़ुशी हो रही है । विकास कोटवानी इसके पहले वार्डवासियों की माँग पर सड़क निर्माण भी कराया । लगातार माँग पूरी होने से वार्डवासियों में हर्ष का माहौल है । लोगों का कहना है कि पार्षद हो तो ऐसा, विकास कोटवानी जैसा । भूमिपूजन कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष देवादास टंडन, टुकेंद्र, आत्माराम वर्मा, लखनलाल भोई, हरकराम वर्मा, टीमन साहू, रेखा साहू, रोहित वर्मा, मोहित वर्मा, कैलाश कश्यप, प्रलय, रितेश, रोशन, राजकुमार साहू, सनी केशरवानी, विपिन साहू आदि उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे
    error: Content is protected !!