
कोरबी चोटिया । कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया में रविवार शाम साढ़े छै बजे उस समय दहशत का माहौल हो गया जब 45 हाथियों का झुंड गांव के घनी आबादी में प्रवेश कर गया और पतरापारा, निवासी इन्द्र पाल सिंह,का मकान तोड दिया गया,
देखते ही देखते भुखे प्यासे भोले भाले ग्रामीण हाथी की दहाड़ को सुन अपने आप को बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे,तब तक पसान रेंज के वन कर्मचारी मौके पर पहुंचकर अपनी कमान संभालते हुए गांव के मुख्य बस्ती के चौराहे पर आग जला कर सभी को लाउडस्पीकर के माध्यम से सुरक्षित स्थान पर चले जाने के लिए कहा गया और अखंड प्रताप सिंह परिक्षेत्र सहायक,जलके परिक्षेत्र सहायक एस एस तिवारी, दिव्यानंद कौशिक वनरक्षक, सुरेश यादव, एवं अन्य स्टाफ के सहयोग से ग्राम वासियों को सचेत कर हाथियों के निशान देही पर नजर बनाए हुए हैं!







Comments are closed.